Headlines

Hidden Spiritual Destinations India : भीड़-भाड़ से दूर शांत एक्सपीरियं ढूंढ रहे हैं? जानें भारत के 7 छिपे हुए आध्यात्मिक स्थल


Hidden Spiritual Destinations India : आज का यात्रा का तरीका बदल गया है. अब नए जमाने के यात्री, खासकर मिलेनियल्स और Gen Z, सिर्फ मंदिर या तीर्थ यात्रा तक ही सीमित नहीं रहते हैं. वे अपने सफर में संस्कृति, स्वास्थ्य और रोमांच को भी शामिल करना चाहते हैं. यही कारण है कि अब लोग एक ही यात्रा में कई स्थानों को जोड़कर एक पूरा एक्सपीरियंस लेने लगे हैं. अगर आप भी भीड़-भाड़ से दूर, शांति और आत्मिक एक्सपीरियंस की तलाश में हैं, तो ये 7 छिपे हुए आध्यात्मिक स्थल आपके लिए बेस्ट हैं. तो आइए जानते हैं भारत के 7 छिपे हुए आध्यात्मिक स्थल कौन से हैं. 

भारत के 7 छिपे हुए आध्यात्मिक स्थल कौन से हैं?

1. खाटू श्याम, राजस्थान – राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर, भगवान बबरिका को समर्पित है, जिन्हें अडिग भक्ति और बलिदान का प्रतीक माना जाता है. यहां Phalgun Mela के दौरान बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं. साथ ही साल के बाकी समय यहां का दर्शन बेहद शांतिपूर्ण और व्यक्तिगत होता है. मंदिर के आसपास आप राजस्थान की धरोहर हवेलियां, फ्रेस्को आर्ट और अन्य सांस्कृतिक स्थल भी देख सकते हैं. खाटू श्याम मंदिर उन लोगों के लिए आदर्श है, जो एकांत और गहन आध्यात्मिक एक्सपीरियंस चाहते हैं. 

2. औंधा नागनाथ, महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के औंधा नागनाथ मंदिर को ज्योतिर्लिंगों में एक विशेष स्थान प्राप्त है. यह मंदिर महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है. यह मंदिर हेमादपंती शैली में बना है, जिसमें जटिल नक्काशी और अनोखी भूमिगत पूजा स्थल शामिल हैं. अन्य ज्योतिर्लिंग मंदिरों की तुलना में यहां कम भीड़ होती है, जिससे ध्यान और ध्यानमग्नता का एक्सपीरियंस मिलता है. आप इस यात्रा में परली वैजनाथ और ग़ृष्णेश्वर मंदिर भी जोड़ सकते हैं. औंधा नागनाथ मंदिर की यात्रा शांति और आध्यात्मिक गहराई खोजने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. 

3. उडुपी, कर्नाटक – कर्नाटक का शांतिपूर्ण तटीय शहर उडुपी, श्री कृष्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. कनकना किड़ी के जरिए भगवान को देखना, एक अद्वितीय आध्यात्मिक  एक्सपीरियंस देता है.  मंदिर के आसपास की यात्रा में आप मुरुदेश्वर और कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर भी शामिल कर सकते हैं, जिससे तटीय आध्यात्मिक यात्रा बनती है. 

4. बोध गया और नालंदा, बिहार – बोध गया का महाबोधि मंदिर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और पूरी दुनिया से यहाँ लोग आते हैं.  विभिन्न देशों के लोग यहां ध्यान और शांति के लिए आते हैं.  नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर भी पास में हैं, जो प्राचीन शिक्षा और ज्ञान का प्रतीक हैं. यहां रोपवे, हॉट स्प्रिंग्स और शांतिपूर्ण मठ भी हैं. 

यह भी पढ़ें –Summer Best Travel Destinations: मनाली या दार्जिलिंग, गर्मियों में घूमने के लिए कौन-सी जगह है बेस्ट?

5. तुंगनाथ, उत्तराखंड – उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित तुंगनाथ मंदिर, दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है. मंदिर तक पहुंचने का सफर खुद एक आध्यात्मिक यात्रा है.  अल्पाइन घास के मैदान, रोडोडेंड्रॉन के जंगल और पहाड़ों के मनोरम दृश्य, तुंगनाथ की यात्रा न सिर्फ धार्मिक है, बल्कि प्रकृति और स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन है. 

6. बादामी, ऐहोले, पट्टदकल, कर्नाटक – कर्नाटक में यह मंदिर और वास्तुकला का अद्भुत संगम है. ऐहोले में 100 से ज्यादा मंदिर हैं, और पट्टदकल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. बादामी की गुफा-रचनाएं और नक्काशी इसे कला प्रेमियों और इतिहासकारों के लिए आकर्षक बनाती हैं.

7. कश्मीर के सिख स्थल – कश्मीर की घाटियां, सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ, कुछ शांत और कम जाने-माने सिख मंदिरों का घर भी हैं. श्रीनगर में गुरुद्वारा छठी पड़शाही और गुरुद्वारा शीश नाग,  ये स्थल गुरु नानक देव जी और गुरु हरगोबिंद साहिब जी की यात्रा से जुड़े हुए हैं.  Dal Lake, Mughal Gardens, Gulmarg और Pahalgam के प्राकृतिक दृश्य इस यात्रा को और भी यादगार बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें – इन 7 देशों में बेहद दमदार है भारतीय रुपया, घूमने का प्लान है तो आ जाएगा मजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *