Headlines

Watch: बिहार के पटना का अजूबा ATM, यहां पैसे नहीं निकलते, दाढ़ी-बाल कटवाने जाते हैं लोग


सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए यह कोई नहीं जानता. ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां के एक वीडियो की देश भर में चर्चा हो रही है. इसमें दिख रहा है कि एटीएम का सेटअप है लेकिन अंदर सैलून चल रहा है. यह वीडियो पटना के दानापुर का बताया जा रहा है.

बाहर एसबीआई का बोर्ड… अंदर हेयर कटिंग 

वीडियो में दिख रहा है कि सैलून के अंदर हेयर कटिंग का काम हो रहा है जबिक बाहर से पूरा सेटअप एक एटीएम का है. बाहर में एसबीआई का बोर्ड लगा है. जिस तरह किसी एटीएम के अंदर जाने के लिए शीशे का दरवाजा होता है वह सब वैसे ही लगा हुआ है. यहां की खास बात है कि लोग यहां कैश निकालने नहीं बल्कि दाढ़ी-बाल कटवाने पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें- ‘लड़कियों को जरूरत…’, विवादों में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, 2 VIDEO वायरल

एटीएम के हटने के बाद नहीं हटाया गया बाकी सेटअप

इस वीडियो को लेकर यह बात सामने आई है कि पहले यहां स्टेट बैंक का एटीएम था. बाद में यह बंद हो गया तो कुछ सेटअप जैसे बोर्ड, दरवाजे आदि को वैसे ही छोड़ दिया गया. बाद में खाली जगह को किराए पर दे दिया गया. अब कुछ लोग दूर से एटीएम समझकर पैसा निकालने के लिए पहुंचते हैं तो नजदीक आने पर पता चलता है कि अंदर सैलून है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

फिलहाल इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और बिहार को अजूबा बता रहे हैं. इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए दिनेश नाम के यूजर ने लिखा है, “यह कमाल बिहार में ही हो सकता है… पटना के दानापुर में ATM में सैलून चल रहा है… बाहर SBI का बोर्ड लगा है पर अंदर बस पैसे निकालने की मशीन नहीं है…”

यह भी पढ़ें- सोना नहीं खरीदने वाली PM की अपील पर भड़के राहुल गांधी तो गिरिराज सिंह ने कही बड़ी बात, ‘जब-जब…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *