Headlines

शादी के स्टेज पर ही दूल्हा-दुल्हन में हो गई जूतमपैजार, यूजर्स बोले- नई जिंदगी की शुरुआत; देखें वीडियो 


Viral Video: शादी में बारातियों के बीच नोकझोंक, दोस्तों की मस्ती और रिश्तेदारों के झगड़े तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान भी कर दिया और हंसी से लोटपोट भी दिया. यहां मामला बारातियों का नहीं, बल्कि खुद दूल्हा-दुल्हन का है, जहां वरमाला के लिए जैसे ही दोनों स्टेज पर पहुंचे, माहौल अचानक बदल गया. खुशियों से भरा शादी का मंच देखते ही देखते अखाड़ा बन गया और दोनों एक-दूसरे से भिड़ पड़े. वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.

वरमाला छोड़ शुरू हो गई हाथापाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और वरमाला की रस्म होने वाली है. तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. पहले तो लोग इसे मजाक समझते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला बढ़ जाता है और दूल्हा और दुल्हन दोनों गुस्से में एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. वही हैरानी की बात तो ये है कि दुल्हन भी पूरे जोश में लड़ाई करती नजर आती है. दोनों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ जाती है और माहौल पूरी तरह बिगड़ जाता है.

रिश्तेदारों ने बहुत रोका, लेकिन कोई नहीं माना

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास खड़े बाराती और रिश्तेदार दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं. वही कई लोग बीच-बचाव करते नजर आते हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन किसी की सुनने को तैयार ही नहीं होते. स्टेज पर मौजूद लोग कभी दूल्हे को पकड़ते हैं तो कभी दुल्हन को पीछे करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों का गुस्सा कम नहीं होता. साथ ही शादी में आए मेहमान भी ये नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं, जबकि कुछ हंसी नहीं रोक पाते.

यह भी पढ़ेंः कीमोथेरेपी से टूटी पत्नी, पति ने सिर मुंडवाकर दिया साथ, इंटरनेट पर छलक पड़े आंसू, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “नई जिंदगी की शुरुआत ऐसे होगी, सोचा नहीं था.” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है शादी से पहले ही सारे गिले-शिकवे निकाल लिए.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “इनकी शादी कम, WWE ज्यादा लग रही है.” साथ ही एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “शादी वाले दिन ही इतनी लड़ाई हो रही है, जब शादी पूरी हो जाएगी तब ये दोनों क्या करेंगे!” वही कई लोगों ने कहा कि शादी का असली एंटरटेनमेंट तो यही था. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग हंसने वाली इमोजी के साथ खूब मजे ले रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, यूजर्स बोले- अब पहलवानों का रोजगार खतरे में





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *