Headlines

मिल गया हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर, PBKS के खिलाफ गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन; मिला POTM अवार्ड


माधव तिवारी सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2026 का पहला मैच खेल रहे थे, जिसमें उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत में महत्वपूर्ण रोल निभाया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर DC ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. PBKS ने 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. माधव ने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे, इसके बाद उन्होंने बल्ले से भी कमाल किया.

माधव तिवारी ने विस्फोटक अंदाज में खेल रहे प्रियांश आर्या को अपना पहला शिकार बनाया, जो उनका IPL का पहला विकेट था. प्रियांश ने इससे पहले दिल्ली के मुख्य गेंदबाजों की  जमकर कुटाई की थी, उन्होंने स्टार्क द्वारा डाले गए पहले ओवर में 2 छक्के लगाए थे. तीसरे ओवर में उन्होंने लुंगी एनगिडी के ओवर में 2 छक्के जड़े. नौवां ओवर माधव को दिया गया, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में प्रियांश का विकेट चटकाया.

बल्ले से भी दिखाया दम

इसके बाद उन्होंने 18वें ओवर में कूपर कोनोली (38) को आउट किया. माधव तिवारी ने अपने पहले IPL मैच में 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया और दिल्ली को जीत तक पहुंचाया. 

यह भी पढ़ें- इन खिलाड़ियों पर भड़के श्रेयस अय्यर, बताया किसकी वजह से हार गई पंजाब किंग्स; 3 विकेट से जीती DC

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 33 रन पर अपना तीसरा विकेट गंवाया था. अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) की अर्धशतकीय पारियों से दिल्ली ने वापसी की थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच रोमांचक हो गया था. अंत में इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 और माधव तिवारी ने 8 गेंदों में 18 रन बनाकर दिल्ली की जीत में अहम रोल निभाया.

इससे पहले माधव ने फील्डिंग से भी प्रभावित किया था, उन्होंने श्रेयस अय्यर द्वारा लगाए गए एक शॉट पर डाइव लगाकर बॉउंड्री रोकी थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

यह भी पढ़ें- प्रियांश आर्य ने तूफानी बैटिंग से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, दिल्ली के खिलाफ कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

माधव तिवारी के बारे में

माधव मध्य प्रदेश के मऊगंज से आते हैं. वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो डोमेस्टिक में मध्य प्रदेश की टीम से खेलते हैं. 22 वर्षीय माधव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपना IPL डेब्यू किया था, हालांकि उन्हें पिछले सीजन सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला था. इस बार भी दिल्ली ने शुरुआत में उन्हें नहीं खिलाया, अब टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर चुकी है तब माधव को मौका मिला.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *