Headlines

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना


IPL 2026 में मंगलवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की एक गलती कप्तान पैट कमिंस पर भारी पड़ गई, BCCI ने उनपर जुर्माना लगाया है. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने SRH को 82 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 168 रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 86 रनों पर सिमट गई.

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से एक गलती हुई, उन्होंने स्लो ओवर रेट बनाए रखा. इस वजह से उनके कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. अब SRH को 2 मैच और खेलने हैं, जिसमें से कम से कम एक मैच जीतना जरुरी है.

IPL की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया, “सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2026 के 56वें ​​मैच के दौरान उनकी टीम ने धीमी ओवर गति बनाए रखी. IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस संस्करण का पहला अपराध था, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.”

यह भी पढ़ें- 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

मैच का हाल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को भी मुश्किलें हो रही थी, लेकिन साईं ने सूझबूझ भरी पारी खेली. शुरुआत में उन्होंने कोई रिस्क नहीं लिया, फिर कुछ अच्छे शॉट्स लगाकर स्ट्राइक रेट को थोड़ा बेहतर किया. उन्होंने 44 गेंदों में 61 रन बनाए. अंत में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार पारी खेली, उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन बनाए. गुजरात ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा था.

यह भी पढ़ें- ‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद का टॉप आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. सिराज ने ट्रेविस हेड को शून्य पर आउट किया, अभिषेक शर्मा (6) ईशान किशन (11) और स्मरन रविचंद्रन को रबाडा ने अपना शिकार बनाया. जेसन होल्डर ने भी 3 विकेट लिए. तीनों गेंदबाज किफायती रहे.

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 3 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. एक विकेट राशिद खान को मिला. रबाडा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *