Headlines

यूपी: SSR अभियान में सियासी दलों की सुस्ती! 10.39 लाख फॉर्म में BLAs ने भरवाए सिर्फ 6 हजार


उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को ठीक करने के लिए चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) कम रुचि ले रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फॉर्म-6 के जरिए भरे गए 10.39 लाख आवेदनों में राजनीतिक दलों के बीएलए ने महज 6 हजार फॉर्म ही भरवाए हैं. यह कुल आवेदनों का करीब 0.6 फीसदी है.

प्रदेश में राजनीतिक दलों के कुल 5.77 लाख बीएलए हैं, जबकि 1.73 लाख पोलिंग बूथ हैं. इसके बावजूद बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता अपेक्षा के मुताबिक नहीं दिखाई दे रही है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राजनीतिक दलों से अपने बीएलए को सक्रिय करने की अपील की है. 

‘नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी जरूरी’

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना हैकि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी जरूरी है, ताकि बाद में फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति न बने.

16 दिसंबर तक चलेगी मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया

दरअसल, 17 नवंबर को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में प्रदेश के 13.58 करोड़ मतदाता शामिल हैं. अब 16 दिसंबर तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची में संशोधन की प्रक्रिया चलेगी. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 2.58 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होना बाकी हैं. इनमें 1.67 करोड़ महिलाएं और करीब 73 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा शामिल हैं.

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने अथवा किसी एंट्री में संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है. प्राप्त दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. जो नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं या किसी जानकारी में सुधार करवाना चाहते हैं, वे इस अवधि तक निर्धारित फॉर्म भरकर अपने दावे और आपत्तियां जमा कर सकते हैं. वहीं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 04 जनवरी 2027 को होगा.

BSP के कैडर वोट पर सभी दलों की नजर, मायावती के सामने बड़ी चुनौती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *