Headlines

RCB vs KKR Rain: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ बेंगलुरू और कोलकाता का मैच, तो कैसे होगा प्लेऑफ का फैसला? जानें नियम


IPL 2026 सीजन का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच रायपुर में खेला जाना है. रायपुर में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो प्लेऑफ क्वालीफिकेशन पर फैसला कैसे होगा? यहां जान लीजिए नियम और प्लेऑफ का पूरा समीकरण.

प्लेऑफ पर फैसला कैसे होगा, उससे पहले पॉइंट्स टेबल का हाल जान लीजिए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अभी 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं कोलकाता के 9 पॉइंट्स हैं और वह अभी आठवें स्थान पर है. बेंगलुरू की तुलना में कोलकाता की प्लेऑफ की राह मुश्किल दिख रही है.

रद्द हुआ मैच, तो प्लेऑफ का फैसला कैसे?

अगर बेंगलुरू और कोलकाता का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. अगर ऐसा हुआ तो 12 मैच खेलने के बाद RCB के 15 अंक हो जाएंगे. इतिहास बताता है कि 15 पॉइंट्स तक पहुंचने वाली टीम भी प्लेऑफ में जा सकती है. मगर आरसीबी अगले 2 में से एक मैच भी जीत लेती है तो 17 अंक होने पर उसका क्वालीफिकेशन लगभग पक्का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: MI ने कर दिया रिलीज, तो ये 3 टीम हार्दिक पांड्या के लिए कुछ भी दांव पर लगाने को होंगी तैयार!

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक 10 मैच खेल चुकी है. वहीं आज का मैच बारिश के कारण रद्द होने पर उसके 10 पॉइंट्स हो जाएंगे. उसके बाद कोलकाता के तीन मैच बचे होंगे. बता दें कि 16 अंक को सुरक्षित क्वालीफिकेशन का मानदंड माना जाता है और आज एक अंक मिलने पर भी KKR 16 पॉइंट्स के उस जादुई आंकड़े तक पहुंच सकती है.

मतलाब सफ है कि आज का मैच रद्द होने पर भी कोलकाता की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं होगी. बता दें कि KKR लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है, वहीं RCB पिछले 3 में से दो मुकाबले हार चुकी है.

यह भी पढ़ें:

‘मर गया पाकिस्तान क्रिकेट’, बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद फूटा दिग्गज का गुस्सा, कह दी बहुत बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *