Headlines

ICC ने दिया शुभमन गिल को झटका, ‘लार’ पर बैन हटाने से इनकार


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने साल 2020 में लार के इस्तेमाल से गेंद को चमकाने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया था. वहीं सितंबर 2022 में लार के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट में पूरी तरह बल्लेबाजी का दबदबा रहा. मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ‘लार’ कस इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाने पर विचार किए जाने की बात कही थी.

भारतीय कप्तान ने वेलिंगटन टेस्ट के बाद कहा था कि कूकाबूरा गेंद बहुत जल्दी नर्म पड़ने लगी थी. अगर खिलाड़ी लार के माध्यम से गेंद को चमका पाएं तो गेंदबाजों को बैटिंग फ्रेंडली पिच पर मदद मिल सकती थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई अनुसार आईसीसी का फिलहाल ‘लार के इस्तेमाल’ से बैन हटाने का कोई प्लान नहीं है.

लार पर पहली बार साल 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था. उस समय कोविड-महामारी के चलते खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को वजह मानकर ‘लार’ के इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था. 2 साल बाद इसपर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया. यह मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियमों के अनुरूप है, जिसमें माना जाता है कि ‘लार’ से गेंद के स्वभाव को बदला जा सकता है. 

यह भी माना जाता है कि जब लार को मिठाइयों, च्यूइंग गम और मिंट के साथ मिलाया जाए, तो इससे गेंद के स्वभाव को बदला जा सकता है. इस तरह की बॉल टेम्परिंग पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है. आईसीसी भी ‘लार’ को खिलाड़ियों और मैच ऑफिशियल्स के लिए एक खतरे के रूप में देखता है.

बताया जा रहा है कि इसी महीने बाली में हुई आईसीसी की मीटिंग में ‘लार’  पर बैन हटाए जाने को लेकर कोई विचार नहीं हुआ था. भारतीय कप्तान गिल का कहना था कि दुनिया कोविड के दौर को बहुत पीछे छोड़ चुकी है, तो भला अब तक ‘लार’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को अभी तक हटाया क्यों नहीं गया.

यह भी पढ़ें:

6 महीने भी नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया, सैंडपेपर के बाद ‘मिंट’ से बॉल टेम्परिंग; फिर खुली पोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *