Headlines

प्रतीक यादव के निधन पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल ने जताया दुख, जानिए क्या कुछ कहा


समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बुधवार (13 मई, 2026) की सुबह लखनऊ में निधन हो गया. वे 38 साल के थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी से जुड़ी हैं और महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. प्रतीक यादव के निधन के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भोजपुरी के एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी इस घटना पर दुख जताया है.

‘निधन के समाचार से मन बहुत दुखी है’

बुधवार को खेसारी लाल ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “समाजवादी विचारधारा के महान पुरोधा, श्रद्धेय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव जी के छोटे सुपुत्र और आदरणीय बड़े भाई श्री अखिलेश यादव जी के प्रिय भाई श्री प्रतीक यादव जी के निधन के समाचार से मन बहुत दुखी है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति.”

यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले में पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘बिहार के 40 से अधिक विधायक और…’

बता दें कि खेसारी लाल यादव का मुलायम सिंह यादव के परिवार से रिश्ते ठीक रहे हैं. जब भी खेसारी लाल यादव यूपी जाते हैं तो अखिलेश यादव से मुलाकात कर लेते हैं. इसकी तस्वीर भी सामने आई है. खेसारी जब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा से चुनाव लड़ रहे थे तो अखिलेश यादव ने उनके लिए प्रचार भी किया था. हालांकि विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल की हार हो गई थी.

शाहनवाज हुसैन बोले- खबर सुनकर दुख हुआ

दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है. उनका पोस्टमार्टम भी हुआ है. इसके बाद कारण पता लगेगा. इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं.”

यह भी पढ़ें- Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *