Headlines

पुणे में घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, बहू ने चाकू से वार कर सास की हत्या की


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घटना के बाद इलाके में हड़कंप, हत्या का मामला दर्ज।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे के कात्रज स्थित आंबेगांव बुद्रुक इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी 80 साल की सास की धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मृत महिला की पहचान 80 साल की सुमन शिंदे के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बहू का नाम 60 साल की अनुपमा संजय शिंदे बताया जा रहा है. दोनों आंबेगांव बुद्रुक स्थित समृद्धि रेसिडेंसी में रहती थीं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

NEET पेपर लीक पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, ‘कोचिंग वालों से अपील है कि…’

दोपहर में हुआ खूनी विवाद

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 तारीख को दोपहर करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि घरेलू कारणों को लेकर सास-बहू के बीच तीखा विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अनुपमा शिंदे ने घर में मौजूद अपनी बहू को बेडरूम में बंद कर दिया. इसके बाद वह रसोई में गई और चाकू लेकर सास सुमन शिंदे पर हमला कर दिया.

गर्दन और हाथ पर किए ताबड़तोड़ वार

आरोपी ने सुमन शिंदे की गर्दन और हाथ पर कई वार किए. हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मामले की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Baramati News: जहां हुआ था अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

आरोपी अनुपमा शिंदे को हिरासत में ले लिया गया है. इस संबंध में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद ही हत्या की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है और मामले की गहन जांच जारी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *