- दोनों पक्षों ने लिखकर दिया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं।
Punjab News: पंजाब के जालंधर के बस्ती नंबर 9 में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है, जहां तीन दिनों से लापता लड़की के परिवार ने उसके बॉयफ्रेंड को बुलाकर खंभे से बांध दिया और फिर उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और अंततः दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई.
थाना डिवीजन नंबर 5 के बाहर ही दोनों प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. लड़की ने पुलिस के आगे कहा कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं. अंत में दोनों परिवारों ने रजामंदी से शादी मंजूर कर लिया और पुलिस को लिखित बयान दे दिया कि अब वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं.
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, लड़की पिछले तीन दिनों से अपने घर से कहीं गई हुई थी. उसके परिवार को शक था कि वह उसी लड़के के साथ है. उन्होंने योजना बनाई और नौजवान को बस्ती नंबर 9 में ले गए. जैसे ही नौजवान पहुंचा परिवार और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया, उसे खंभे से बांध दिया और बुरी तरह पीटा.
हंगामे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने नौजवान को पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 की पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस स्टेशन पहुंचने पर नौजवान ने पुलिस को अपनी सारी घटना बताते हुए कहा कि वह एक दूसरे को प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ हैं.
थाने के बाहर गूंजी शहनाई
आपसी समझौता करने के बाद दोनों परिवार रिश्ते के लिए सहमत हो गए. शादी थाना नंबर 5 के बाहर मंदिर/कंपाउंड के पास किया गया. लड़की की मां और मौसी ने भी शादी को स्वीकार कर लिया और नव-विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया. शादी के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित बयान दिए कि वह अब इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं.
20 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, तड़पता रहा बेटा, लोग बनाते रहे Video
