Headlines

दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान


क्रिकेट में अक्सर लंबे और मजबूत खिलाड़ियों को ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है, लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी हुए जिन्होंने अपने छोटे कद के बावजूद मैदान पर बड़ा नाम कमाया. इन क्रिकेटरों ने साबित किया कि सफलता का संबंध सिर्फ ऊंचाई से नहीं, बल्कि मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास से होता है. आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट इतिहास में खास जगह बनाई.

क्रूगर वैन विक – 150 सेंटीमीटर

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रूगर वैन विक क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे कद वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उनका कद सिर्फ 150 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 9 इंच था. छोटे कद के बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत से पहचान बनाई. उनकी फुर्ती और विकेटकीपिंग कौशल की काफी तारीफ होती थी.

टिच कॉर्नफोर्ड – 152 सेंटीमीटर

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर टीच कॅानफोर्ड का कद 152 सेंटीमीटर यानी 5 फीट था. उन्होंने 1930 के दौर में क्रिकेट खेला और अपने शानदार खेल से लोगों का ध्यान खींचा. उस समय क्रिकेट में फिटनेस और तकनीक को लेकर आज जैसी सुविधाएं नहीं थीं, फिर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

सुनील गावस्कर – 157 सेंटीमीटर

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम इस सूची में शामिल है. उनका कद 157 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 2 इंच था. हालांकि मैदान पर उनका आत्मविश्वास और बल्लेबाजी देखकर कोई यह अंदाजा नहीं लगा सकता था. गावस्कर ने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें- IPL लाइव मैच में ‘पर्ची’ रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम

टिच फ्रीमैन – 157 सेंटीमीटर

इंग्लैंड के मशहूर लेग स्पिनर टीच फ्रीमैन  भी छोटे कद वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं. उनका कद 157 सेंटीमीटर था. फ्रीमैन अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हजारों विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़ें- इकाना में लखनऊ-चेन्नई के मैच में क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी? एक मिनट का मौन भी रखा

मुशफिकुर रहीम – 160 सेंटीमीटर

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का कद 160 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 3 इंच है. छोटे कद के बावजूद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार सफलता हासिल की. मुशफिकुर अपनी जुझारू बल्लेबाजी और टीम के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *