जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, तब राहुल द्रविड हेड कोच हुआ करते थे. उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर ने हेड कोच का पदभार संभाला था. आखिरकार जुलाई 2024 में गंभीर पहली बार बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ दिखे. उनके अंडर भारत ने अब तक 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो गौतम गंभीर का बतौर कोच रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. उनके कोच रहते न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में हार मिली है. आलम यह है कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने को संघर्ष कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारे और हाल ही में आयरलैंड ने पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ कोई सीरीज जीती है.
कब खत्म होगा गौतम गंभीर का कार्यकाल?
गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल लगभग साढ़े 3 साल लंबा होगा, जो दिसंबर 2027 तक चलेगा. गौतम गंभीर के कोच रहते टीम इंडिया का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा, जो दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाना है. अगर गंभीर अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहें और BCCI इसकी मंजूरी दे दे, तो वह अलग विषय होगा.
गौतम गंभीर का कार्यकाल खत्म होने में अभी लगभग 15 महीने का समय बचा हुआ है. आपको बताते चलें कि हाल में चल रही जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं और एशियन गेम्स के लिए भी लक्ष्मण ही भारतीय टीम के साथ रहेंगे. ऐसे दावे सामने आते रहे हैं कि गंभीर के बाद लक्ष्मण को हेड कोच का पदभार दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:
