Viral Video: दिल्ली में हो रहे CJP के छात्र प्रर्दशन के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कहीं कोई मीम बनाकर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा है तो कोई लाठी चार्ज के बाद पुलिस वालों से ही मौज ले रहा है. इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शख्स दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर था. उसे भी जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में लाठी चार्ज का ऑर्डर मिला था, लेकिन उसने छात्रों पर लाठी चलाने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देना बेहतर समझा. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया प्रदर्शनकारी छात्रों और जेन-जी ने शख्स की तारीफ करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया एप एक्स पर Lakhan meena नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया. इस वीडियो को अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं और 3.5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हैं.
सब इंस्पेक्टर मोहित के इस्तीफे का कारण
वायरल वीडियो में मोहित रिपोर्टर से बात करते हुए कहता है कि मैं खुद दिल्ली पुलिस का एक जवान हूं और काफी अच्छी पोजीशन पर भी हूं. आगे युवक कहता है कि जिस दिन मुझे पता चला कि CJP का प्रर्दशन शुरू होने वाला है और उसकी ड्यूटी प्रोटेस्ट साइट पर लगाई गई है, तब ही उसने मेडिकल लीव ले ली. कुछ समय बाद उस पर कॉल आया और कहा गया कि मेडिकल लीव खत्म हो गई है इसलिए आप फिर से ड्यूटी पर आ जाओ. इसके जवाब में युवक कहता है कि मैं अपनी मेडिकल लीव को आगे बढ़ाना चाहता हूं, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए मना कर दिया, जिसके बाद उसने इस्तीफा देने का फैसला किया. आगे युवक कहता है कि उसे सरकारी नौकरी, सरकारी पैसा और सरकारी गाड़ी नहीं चाहिए. वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं कर सकता.
दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मोहित ने छात्रों के समर्थन में अपना इस्तीफा दे दिया।
NEET पेपर घोटाले के खिलाफ जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज के आदेश से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
मोहित जंतर मंतर पहुंचकर बोले, “भाइयों को लाठी नहीं मार सकता।” pic.twitter.com/YNgs3D02hW
— Lakhan meena (@LakhanmeenaIND) July 23, 2026
यह भी पढ़ें: जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
दिल्ली पुलिस का भी आया बयान
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही इस मामले में दिल्ली पुलिस का भी बयान सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उनके रिकॉर्ड में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं पाया गया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि संबंधित व्यक्ति दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर नहीं है और उसके द्वारा किया गया दावा झूठा है. चेतावनी दी कि इस तरह के कंटेंट बनाने वालों और झूठे व भ्रामक दावे करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: छात्रों को डिटेन कर ले जा रही थी पुलिस, जेन-जी प्रोटेस्टर ने खोल दिया वैन का दरवाजा; वीडियो वायरल
