Headlines

RCB के लिए कितने मैच नहीं खेल पाएंगे रजत पाटीदार? उनकी जगह कप्तान बने जितेश शर्मा ने बताया


How Much Matches Rajat Patidar Will Miss: धर्मशाला में IPL 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. मैच में आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि पाटीदार कितने मैचों से बाहर हुए हैं? 

पाटीदार को लेकर क्या बोले जितेश शर्मा?

जितेश ने टॉस के वक्त रजत पाटीदार को लेकर बताया कि हम उन्हें हैदराबाद में देख सकते हैं. इसका मतलब यह है कि पाटीदार अगले मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. बेंगलुरु को अगला मुकाबला हैदराबाद में सनराइजर्स के खिलाफ 22 मई (शुक्रवार) को खेलना है. लिहाजा पाटीदार सिर्फ एक मैच से ही बाहर हुए हैं. 

साथ ही जितेश ने बताया कि पाटीदार अच्छा कर रहे हैं. वह पंजाब के खिलाफ मैच में क्यों बाहर हुए इस बारे में कुछ नहीं बताया गया. क्या पाटीदार को किसी तरह की इंजरी हुई है या फिर उन्हें आराम दिया गया है? इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया. 

प्लेऑफ के करीब RCB

बता दें कि 12 मैच खेल चुकी बेंगलुरु ने 16 प्वाइंट्स हासिल करके खुद को प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज किया हुआ है. अगर पंजाब के खिलाफ बेंगलुरु को जीत मिलती है, तो उनके पास 18 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ उनके नाम के आगे प्लेऑफ में क्वालीफाई होने वाला ‘Q’ लगना लगभग कंफर्म है.

सीजन में पाटीदार के बल्ले से निकल रहे रन

पाटीदार ने सीजन में 12 मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.70 की औसत और 192.57 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 337 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 63 रनों का रहा है. 

फैंस को पाटीदार से लगातार दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद 

पिछले सीजन आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में पहला खिताब जीता था. पाटीदार ने टीम के लिए 18 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया था. अब फैंस जाहिर तौर पर पाटीदार से उम्मीद करेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम लगातार दूसरी ट्रॉफी जीते. अब देखना दिलचस्प होगा कि बेंगलुरु एक बार फिर ट्रॉफी के कितने करीब पहुंच सकती है.

 

यह भी पढ़ें: PBKS Playoffs Scenario: आज RCB से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानें PBKS का समीकरण

इस साउथ एक्ट्रेस के प्यार में ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए MI के तिलक वर्मा? IPL 2026 के बीच सामने आया तगड़ा लिंक-अप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *