Headlines

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG ने दिया झटका, गुरुग्राम में 2 रुपये तक बढ़े दाम, जेब पर होगा सीधा असर


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे के बाद अब आम आदमी को सीएनजी (CNG) के मोर्चे पर भी महंगाई का झटका लगा है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर अब भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है. गैस की कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी थी और अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.

गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में दो दिन पहले ही 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है. इस इजाफे के बाद गुरुग्राम में सीएनजी का रेट, जो पहले 86.50 रुपये था, अब बढ़कर 88.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज सीएनजी के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

Haryana News: सोनीपत में खरखौदा कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, पेशी पर आए ‘कातिया’ की हत्या

किराया वही, खर्च बढ़ा… टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी

सीएनजी महंगी होने का सबसे ज्यादा खामियाजा टैक्सी चालकों, ऑटो चालकों और माल ढोने वाले (कमर्शियल) वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है. ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, वाहन चालकों का कहना है कि सीएनजी के दाम तो बढ़ गए हैं, लेकिन उन्हें यात्रियों या ग्राहकों से किराया अभी भी पुराना ही मिल रहा है. इसके चलते बढ़ा हुआ खर्च सीधे उनकी जेब से जा रहा है, जिससे उनकी कमाई पर बुरा असर पड़ा है.

आम जनता की मजबूरी- गाड़ी चलानी है तो भरवानी पड़ेगी

जहां एक ओर कमर्शियल वाहन चालक इस बढ़ोतरी से परेशान हैं, वहीं आम नागरिकों ने इसे अपनी मजबूरी बताया है. सीएनजी भरवाने आए एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि भले ही 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अगर गाड़ी चलानी है तो सीएनजी तो भरवानी ही पड़ेगी. आम लोगों का मानना है कि 2 रुपये की बढ़ोतरी उनके लिए भले ही बहुत ज्यादा न हो, लेकिन दिनभर सड़क पर गाड़ी दौड़ाने वाले टैक्सी और ऑटो चालकों के बजट पर यह यकीनन भारी पड़ेगी.

Panipat News: मनाना गांव में अधूरा ओवरब्रिज बना बड़ी समस्या, 6 साल से चल रहा निर्माण कार्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *