हर्ष गुजराल जल्द ही एक बड़े टीवी रियलिटी शो में नया अंदाज दिखाने वाले हैं उनकी ये नई शुरुआत सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई जिसके दौरान उन्होंने ऐसा मैसेज शेयर किया, जिसके वजह से लोगों के अदंर दिलचस्पी बढ़ा दी.
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे हर्ष गुजराल
स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. वो जल्द ही टीवी के सबसे चर्चित और स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आने वाले हैं. शो में उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस काफी एक्साइटेड और खुश लग रहे हैं.
ये भी पढे़ं: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में क्यों हो रही देरी? यश ने अब असल वजह का कर दिया खुलासा
इसी बीच हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच क्यूरियोसिटी और बढ़ा दी. पोस्ट में उन्होंने अपने लाइव शो को कुछ समय के लिए रोकने की जानकारी दी और इसके पीछे की वजह बताई कि अब वो अब अगले बड़े सफर के लिए तैयार हो रहे हैं.
हर्ष ने पोस्ट में क्या कहा?
हर्ष गुजराल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘अगले कुछ दिनों तक लाइव शो नहीं होंगे उन्होंने कहा कि वो अभी अपने नए टीवी प्रोजेक्ट में पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं क्योंकि अब हम ‘खतरों के खिलाड़ी’ के रोमांचक सफर पर निकल रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में हम ऐसा शो करेंगे, जिससे आप सभी को गर्व महसूस होगा. हम पहले से ज्यादा मजबूत, ज्यादा पागलपन भरे अंदाज और धमाकेदार तरीके से वापसी करने की कोशिश करेंगे.’
फैंस के लिए खास मैसेज
पोस्ट में हर्ष ने अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद भी कहा. उन्होंने लिखा, ‘लोगों का लगातार साथ और हौसला ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है. आगे भी इसी तरह प्यार बनाए रखे. बहुत जल्द हम फिर से लाइव शो के जरिए मुलाकात करेंगे.’
ये भी पढे़ं: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का रिलीज से पहले भौकाल, धुआंधार बिक रहे टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग में कितना कर डाला कलेक्शन
शो को लेकर बढ़ी उम्मीदें और दिखेंगे बडे़ सेलिब्रिटी
दरअसल, ‘खतरों के खिलाड़ी’ भारतीय टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट-आधारित रियलिटी शो है. इस शो के हर सीजन में अलग-अलग फील्ड से जुड़े लोकप्रिय चेहरे हिस्सा लेते हैं और अपने डर का सामना करते दिखाई देते हैं. इस बार शो की थीम ‘डर का नया दौर’ है. इस सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाली है. शो में रुबीना दिलैक, करण वाही, गौरव खन्ना, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर और हर्ष गुजराल समेत कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं. यह शो जल्द ही कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.
