Maharashtra Child Abuse Case: महाराष्ट्र के भंडारा में लगातार सामने आ रही अपराध की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हाल ही में हुई हत्याओं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बाद अब जिले के लाखनी इलाके से पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और डर का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ते अपराधों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले भी एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया था, यह घटना अभी ताजी ही थी कि अब इस मासूम बच्ची के साथ हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.
खेत में ले जाकर मासूम से दरिंदगी
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त पेश आई जब बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे. आरोप है कि एक 30 साल के युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया, जहां उसे अपने साथ ले जाकर मारपीट कर बलात्कार की गई.
बताया जा रहा है कि शाम को जब बच्ची की मां घर लौटी तो पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई. इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए लाखनी पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान आशीष टेंभुर्णे के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 30 साल है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है. वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने आरोपी को कड़ी सजा देने और जिले में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है.
महाराष्ट्र में जानलेवा हुई गर्मी! नागपुर में लू से एक दिन में 3 लोगों की मौत
