Headlines

आज KKR और MI के बीच भिड़ंत, जानें कोलकाता-मुंबई की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन


आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर आज हारे तो प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. वहीं मुंबई के लिए अब इस सीजन में कुछ नहीं बचा है. टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 

प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें नंबर पर है. इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें पांच मैच जीते हैं, और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में कुल 11 प्वांइट्स हैं. पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई 9वें स्थान पर है. उनके भी अभी दो मैच बाकी हैं. भले ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर है, लेकिन अंत में कुछ जीत दर्ज करना जरूर चाहेगी. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड में एमआई काफी आगे है. मामला 11-25 का है. मुंबई ने अब तक 25 बार केकेआर को शिकस्त दी है. वहीं केकेआर सिर्फ 11 बार ही मुंबई को हराने में सफल रही है. 

पिच रिपोर्ट 

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है, लेकिन यहां स्पिनर्स भी हावी रहते हैं. गर्मी बहुत ज्यादा है. ऐसे में पिच काफी सूखी रहेगी. पिच संभवतः वही होगी जो इस सीजन की शुरुआत में KKR-RR मैच के लिए इस्तेमाल की गई थी, जब वरुण चक्रवर्ती के प्लेयर ऑफ द मैच प्रदर्शन (3 विकेट पर 14 रन) ने सूखी पिच पर मेज़बान टीम को हार के सिलसिले से बाहर निकालने में मदद की थी. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे का मुकाबला होगा. दोनों टीमें जीत के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगी. हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी/वैभव अरोड़ा

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *