Headlines

PM मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के CM योगी, ‘कांग्रेस के युवराज को अपने…’


उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ बताया. अब राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस पार्टी को विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी बताया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी एक्स पोस्ट पर कहा, “विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी कांग्रेस के ‘युवराज’ की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति, असंयमित सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके अनादर को प्रदर्शित करती है.

Kanpur News: फर्जी डिग्री बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2 सरगना गिरफ्तार, कई सेलिब्रिटी की मिलीं तस्वीरें

समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए- CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनकी (राहुल गांधी की) घोर निंदनीय टिप्पणी 145 करोड़ देश वासियों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक संस्कारों का भी अपमान है.” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय और कुंठाजनित वक्तव्य के लिए समूचे देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए.

दरअसल, रायबरेली दौरे पर पहुंचे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जिससे विवाद बढ़ गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए ‘नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं. BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है.” 

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है.

सीएम कब तक बनेंगे? केशव प्रसाद मौर्य बोले- बात आएगी तो जरूर बनना चाहेंगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *