Headlines

TV Serial Spoilers: अनुपमा के साथ हुआ बड़ा फ्रॉड, लाजवंती ने मचाया चौहान हाउस में हंगामा


टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ तक, आने वाले एपिसोड में कई रिश्ते और ज्यादा उलझने वाले हैं. कहीं धोखे से टूटा सपना, तो कहीं तलाक की जिद और घर-परिवार में बढ़ता तनाव कहानी को नया मोड़ देने वाला है. आइए जानते हैं टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है. नए घर के लिए दी गई डाउन पेमेंट लेकर बिल्डर/एजेंट फरार हो गया है, जिससे उसका घर खरीदने का सपना टूट गया है. अब अनुपमा इस फ्रॉड के जिम्मेदार शख्स को ढूंढने में जुटेगी. उसे शक है कि इस पूरे मामले के पीछे तोषू और गौतम का हाथ है, जिसके बाद वो दोनों को सबक सिखाने के लिए निकल पड़ेगी. वहीं, राही प्रेम से ‘अनुज कैफे’ से जुड़े जरूरी पेपर्स पर साइन करवाती नजर आएगी. दूसरी तरफ अनुपमा अनुज कपाड़िया का बर्थडे मनाने की तैयारी करेगी और उसे याद कर इमोशनल होगी. घर में चल रहे तनाव के बीच माही भी काफी दुखी होगी और घर छोड़कर दिल्ली चली जाएगी, जिससे परिवार की परेशानियां और बढ़ जाएंगी.

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान हाउस में लाजवंती जमकर हंगामा करने वाली है. वो पूरे परिवार के सामने चंद्रिका चौहान की कुर्सी पर जाकर बैठ जाएगी. सारिका के टोकने पर लाजवंती पलटकर कहेगी कि वो यहां अपनी पाई-पाई का हिसाब लेने आई है. वो चौहान परिवार पर अपना और अपने परिवार का हक छीनने का आरोप लगाते हुए साफ कर देगी कि बिना अपना हक लिए वो यहां से नहीं जाएगी. वहीं, बिरजू के हमलों और लाजवंती की साजिशों के बीच चंद्रिका चौहान परिवार और तेजो को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने वाली हैं. दूसरी तरफ वसुधा इस पूरे हंगामे से डर जाएगी और घर का माहौल शांत कराने के लिए चंद्रिका और लाजवंती से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी.

ये भी पढ़ें:- डल झील में पहली बार सजा ‘फ्लोटिंग थिएटर’, फिल्म देखने उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

‘तुम से तुम तक’
जी टीवी के शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. अनु को बिजनेस हेड के पद से हटाकर फिर से एक इंटर्न की तरह एडमिन का काम करने के लिए कहा जाएगा. इतना ही नहीं, उसे अपना केबिन खाली करने का निर्देश भी मिलेगा. वहीं, गायत्री मां को मीरा के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चलेगा, जिसके बाद वो उसके खिलाफ बड़ा फैसला लेंगी. दूसरी तरफ, आर्यवर्धन झेंडे की मदद से फंडिंग जुटाकर अपना नया काम शुरू करने की तैयारी करेगा. वो ड्राइविंग से जुड़ा एक नया प्लान भी बनाएगा, जिसे देखकर अनु हैरान रह जाएगी. ऑफिस में गणेश पूजा के दौरान आर्यवर्धन की एंट्री से भी नया ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां हर्ष और मीरा के बर्ताव से कहानी में एक और बड़ा मोड़ आएगा. 

‘गंगा माई की बेटियां’
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा, सिद्धू और दुर्गावती के बीच रिश्तों का तनाव और बढ़ने वाला है. दुर्गावती लगातार सिद्धू और स्नेहा का तलाक कराने की कोशिश कर रही है और गंगा के सामने भी साफ कर चुकी है कि वो इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है. हालांकि, स्नेहा हार मानने के लिए तैयार नहीं है. वो दुर्गावती को चुनौती देते हुए सिद्धू से तलाक लेने से साफ इनकार करेगी और अपने रिश्ते को बचाने के लिए डटी रहेगी. वहीं, गंगा अपनी बेटियों के हक और उनकी खुशियों के लिए लगातार लड़ रही है. दूसरी तरफ स्नेहा को बदनाम करने और उसे ससुराल से बाहर निकालने की कोशिशें भी जारी हैं. ऐसे में आने वाले एपिसोड में गंगा अपनी बेटी के साथ खड़ी होकर इन साजिशों का सामना करती नजर आएगी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:- CINTAA Elections: उपासना सिंह ने जीता सिंटा चुनाव, पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरे से चल रहा था विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *