Headlines

शिमला में हड़ताल पर बैठे सैहब कर्मचारियों पर नगर निगम का एक्शन, 40 लोगों को नौकरी से निकाला


शिमला में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सैहब कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है. शिमला  महापौर सुरेंद्र चौहान ने हड़ताल के सातवें दिन सैहब कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने की अपील की है. महापौर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक है और 10 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी मानने के लिए भी तैयार है. हालांकि, आश्वासन के बाद भी धरने पर बैठे 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है.

महापौर ने कहा कि शहर में बिगड़ रही सफाई व्यवस्था को देखते हुए नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था लागू कर रहा है. कूड़ा एकत्र करने के लिए 20 से 40 अतिरिक्त गाड़ियां लगाई गई हैं और अतिरिक्त लेबर की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि शहरवासियों को परेशानी न हो.

शिमला: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में प्राइवेट मेडिकल स्टोर बंद, सरकारी केंद्रों पर उमड़ी भीड़

‘मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा कर्मचारियों का मुद्दा’

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा, ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके. महापौर ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, इसलिए प्रशासन एस्मा (Essential Services Maintenance Act) के तहत कार्रवाई कर रहा है.  नगर निगम शिमला इस मामले को कोर्ट में भी ले जा रहा है.

नगर निगम ने 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

उन्होंने कहा कि नगर निगम बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था और आम जनता की सुविधा से समझौता नहीं किया जा सकता. फिलहाल नगर निगम ने 40 सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की है और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. जिसमें कर्मचारी नेता भी शामिल है. आज ओर कर्मियों पर कार्रवाई की जा सकती है.

आश्वासन के बाद भी आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं कर्मचारी

शिमला शहर को साफ रखने का जिम्मा सेहेब सोसाइटी के लगभग 800 कर्मचारियों के कंधों पर है. लेकिन दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर ये कर्मचारी सात दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं. हालांकि, नगर निगम प्रशासन ने AGM की बैठक भी बुलाई है और कर्मियों को वेतन बढ़ौतरी का आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारी आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है.

Panchayat Elections: बिना मतदान ही तय हुई जीत, हिमाचल में 10,854 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *