Headlines

जोधपुर में महिला ने दिया 5 किलो 245 ग्राम की बच्ची को जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ


जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के केरू अस्पताल में गुरुवार को एक अनोखी और खुशी भरी घटना ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. घंटियाला गांव निवासी 32 वर्षीय लीला देवी, पत्नी पोदाराम लोहार ने सामान्य प्रसव के माध्यम से 5 किलो 245 ग्राम वजन की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. बच्ची का असामान्य रूप से अधिक वजन होने के कारण यह प्रसव पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

अस्पताल के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सामान्य तौर पर नवजात शिशुओं का वजन ढाई से साढ़े तीन किलो के बीच होता है, लेकिन इस बच्ची का वजन 5 किलो 245 ग्राम होना बेहद खास माना जा रहा है. सबसे बड़ी बात यह रही कि इतनी अधिक वज़न वाली बच्ची का जन्म बिना किसी ऑपरेशन के सामान्य डिलीवरी से हुआ, जिसे चिकित्सा टीम बड़ी उपलब्धि मान रही है.

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग, अब अध्यक्ष पद को लेकर अभिषेक-अनिल में कांटे की टक्कर

डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने बरती पूरी सावधानी

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सैनी ने बताया कि प्रसव के दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ कार्य किया. इस सफल प्रसव में डॉ. कविता चौधरी, डॉ. महेश भार्गव, डॉ. विशाल दाधीच, डॉ. दीक्षा और रंजीत सिंह चौधरी सहित पूरी मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ

बच्ची और मां दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं. जैसे ही नवजात के अधिक वजन की जानकारी गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, अस्पताल में बधाई देने वालों का तांता लग गया. परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और परिवार ने इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया. ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में हुई इस सफल सामान्य डिलीवरी ने चिकित्सा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा भी मजबूत किया है. वहीं, बच्ची के जन्म को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि आम तौर पर नवजात शिशु का औसत वजन 2.8 से 3.2 किलोग्राम होता है.

अलवर: मरम्मत के लिए खड़ी कार में लॉक हुईं दो बहनें, तड़प-तड़पकर दोनों मासूमों की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *