Headlines

CSK को गुजरात को इतने रन पर रोकना होगा, अहमदाबाद में कितना है सबसे बड़ा रन चेज?


आईपीएल 2026 सीजन का 66वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, लेकिन चेन्नई के लिए यह करो या मरो का मैच है. CSK को प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखना है तो उसे गुजरात पर जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. अगर चेन्नई को जीतना है, तो जानिए उसे गुजरात को कितने रनों पर रोकना होगा.

चेन्नई कितना स्कोर आसानी से कर लेगी चेज?

IPL के इतिहास में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर पंजाब किंग्स के नाम है, जिसने 2025 में 243 रन बनाए थे. इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज भी पंजाब किंग्स के नाम है, जिसने 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स भी यहां 204 रनों का लक्ष्य हासिल कर चुकी है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुसीबत यह है कि वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दूसरी पारी में कभी 200 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी है. ऐसे में जरूरी है कि CSK के गेंदबाज गुजरात को 200 से कम स्कोर पर रोकें. हालांकि पहली पारी में यहां चेन्नई का सबसे बड़ा स्कोर 230 रनों का है.

CSK के सामने मुश्किल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी जीत 2023 सीजन के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आई थी. उस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए थे. मगर बारिश से प्रभावित उस मुकाबले को चेन्नई ने DLS पद्धति से 5 विकेट से जीत लिया था. इतिहास बताता है कि चेन्नई की टीम यहां अक्सर बड़े स्कोर बनाने में संघर्ष करती हुई नजर आती है.

यह भी पढ़ें:

Watch: होटल में CSK फैन को देख छूटी विराट कोहली की हंसी, वायरल हो गया मोमेंट; देखें वीडियो 

CSK से लेकर कोलकाता-RCB तक, IPL इतिहास में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? देखें लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *