Headlines

‘FIR से डरने वाले नहीं, कान खोलकर..’, इकरा हसन ने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना


उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. सपा सांसद सहारनपुर के गंगोह में स्थित ईस्सोपुर गांव पहुंची थी, जहां उन्होंने आदित्य के परिजनों से मुलाक़ात की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. सपा सांसद ने कहा कि यूपी में फरियादी पर ही एफआईआर कह दी जाती है. 

सपा सांसद इकरा हसन ने यूपी की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि “भाजपा के लोग कहते हैं कि भाजपा के राज में लॉ एंड ऑर्डर बहुत अच्छा है लेकिन, मेरे ही लोकसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में एक तीसरी-चौथी घटना हो गई है. जिस तरह से कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी हैं, उसमें न तो कोई गिरफ़्तारी हो रही है और ना ही संतोषजनक कार्रवाई की जा रही है. 

यूपी की क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इकरा हसन ने कहा कि अभी भी हम ईस्सोपुर में पहुंचे जहां एक युवक आदित्य की निर्मम हत्या कर दी गई है और घरवालों का कहना है कि इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल हैं. मुझे लगता है कि जब तक परिजनों को ये न लगे कि उनके साथ न्याय हुआ है तब तक वो न्याय नहीं होता है. प्रशासन से मेरी माँग है कि वो पूरे मामले की जाँच करें और ऐसे जाँच करे कि घरवालों की संतुष्टि हो सके. 

ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से भड़के लोग, सेक्टर से लेकर हाईराइज सोसाइटी तक परेशान

बीजेपी पर निशाना साधते हुए इकरा हसन ने कहा कि अगर हम इंसाफ़ की मांग करते हैं तो जिस तरह से विपक्ष के लोगों की प्रताड़ना हो रही है वो दिख रहा है. अमीर लोगों की सुनवाई हो जाती हैं लेकिन गरीबों की सुनवाई नहीं हो पाती. जो गरीब हैं वो गुहार लेकर जाते हैं तो उन पर ही एफआईआर हो जाती है. जैसे हमारे साथ हुआ. ये हमने पहली बार देखा है. उन्हें जेल भेजा और दूसरी कार्रवाई में एफआईआर कर दी. 

‘हम एफआईआर से डरने वाले नहीं’

सपा सांसद ने कहा कि यहां पर ऐसा इंसाफ और न्याय चल रहा है. जो अधिकारी ये भी न कह पाए कि हम निष्पक्ष जाँच करें तो आप समझ सकते हैं कि किस तरह की तानाशाही चल रही है. हमारे ऊपर भी एफआईआर हो गई है लेकिन हम FIR से डरने वाले नही हैं. हम अपने लोगों की आवाज़ हर हाल में उठाते रहेंगे और गरीब, मज़लूम व इंसाफ की लड़ाई पूरी मज़बूती और हौसले के साथ लड़ते रहेंगे. 

रामपुर में ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर नहीं होगी नमाज, कुर्बानी को लेकर भी सख्त निर्देश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *