Headlines

‘कोई पछतावा नहीं होता’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक के किरदार को लेकर करण मेहरा का खुलासा


स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ हैं. साथ ही हर हफ्ते आने वाली टीआरपी में भी इसने टॉप 10 में जगह बनाए रखी है. हालांकि आज भी लोगों को अक्षरा और नैतिक की पहली जोड़ी याद हैं, जिसने उस वक्त सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थीं. इसी बीच हाल ही में नैतिक का किरदार निभाने वाले करण मेहरा ने शो में अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की हैं. 

शो में करण ने निभाए कई किरदार

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, करण मेहरा ने अपने किरदार को लेकर बताया कि उन्हें शो में पिता का किरदार निभाने से कोई पछतावा नहीं होता हैं. उन्होंने कहा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी शादी अरेंज मैरिज से शुरू हुई लव स्टोरी थी. शो में मैंने बेटा, मंगेतर, पति, दामाद और पिता का किरदार निभाया. पिता के किरदार में मेरे लिए नया अनुभव था. शो के छह साल बाद कहानी में बड़ा बदलाव आया था और बच्चे भी बड़े हो गए थे. लेकिन फिर भी मैंने शो नहीं छोड़ा और डेढ़ साल तक इसमें काम किया. उस समय मैंने पूरी टीम के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया था.’ 

ये भी पढ़ें: एक बुझते हुए लाइटर ने कैसे बना दिया बॉलीवुड का महा-ब्लॉकबस्टर गाना, जानें ‘चिंगारी कोई भड़के’ बनने की कहानी

नैतिक नाम से पहचाने हैं लोग

करण ने आगे बताया कि आज भी लोग उन्हें रोड पर नैतिक कहकर ही पुकारते हैं. उनका कहना है कि जब किसी शो में लंबे समय तक काम करते है तो वो कहीं न कहीं हमारे असल जिंदगी का भी हिस्सा बन जाता है. शो की कहानी भी बहुत सादगी से दिखाई गई थी और ज्यादा ओवरड्रामैटिक नहीं थी इसीलिए दर्शक इसे जुड़ पाए. किचन ड्रामा को लेकर भी करण ने कहा कि टीवी पर कोई शो चले या नहीं, लेकिन फैमिली और रिश्तों से जुड़ी कहानी हमेशा दर्शकों को पसंद आती हैं. हर शो के पीछे ‘किचन पॉलिटिक्स’ होती है, जो टीवी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाती है. 

करण मेहरा के शोज

बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ साल 2009 में शुरू हुआ था. शुरू से लेकर 2016 तक करण ने नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया. शांत और आदर्श बेटे का किरदार निभाकर उन्होंने घर घर अपनी पहचान बनाई. इसके अलावा उन्होंने खटमल-ए-इश्क, शुभारंभ और मेहंदी वाला घर जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं. साथ आई 2016 में बिग बॉस सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Madhuvidhu OTT Release: मलयालम रोमांटिक फिल्म ‘मधुविधु’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कहां हो रही स्ट्रीमिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *