Headlines

Lower Birth Booking: ट्रेन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए है लोअर बर्थ की सीटें, जानें कैसे करवाए बुकिंग?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भारतीय रेलवे ने महिलाओं, बुजुर्गों हेतु लोअर बर्थ का नियम बताया.
  • 45+ आयु की महिलाएँ, गर्भवती, विकलांगों को प्राथमिकता मिलती है.
  • IRCTC पर ‘सीनियर सिटिजन/लोअर बर्थ’ कोटा चुनकर बुक करें.
  • चार्ट बनने पर भी कोई बैठे तो TTE को तुरंत शिकायत करें.

IRCTC Lower Berth Booking: ट्रेन में सफर तो हर एक व्यक्ति ने किया होगा पर सभी को ये बात नहीं पता होगी कि महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लोअर बर्थ वाली सीट मिलने का नियम है. अधिकतर लोगों को इस नए नियम के बारे में पता नहीं है. इस वजह से बुजुर्गों और महिलाओं को ना चाहते हुए भी अपर बर्थ में बैठना पड़ता है पर अब ऐसा नहीं होगा इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं यह खास जानकारी.

हर रोज लाखों की तादात में लोग ट्रेन से सफर करते हैं और इनमें से ज्यादातर लोगों को लोअर बर्थ ही पसंद आता है. टिकट बुक करवाते वक्त हमें नहीं पता होता है कि कौन सी सीट मिलेगी. कई बार लोग सफर के कई महीने पहले ही जल्दी टिकट बुक करवा लेते हैं ताकि उन्हें नीचे वाली विंडो सीट मिल जाए. असल में ये सीट महिलाओं और बुजुर्गों के लिए होती है. यात्रियों की इसी दुविधा को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने खुद बताया कि लोअर बर्थ वाली सीट कैसे बुक करनी है. 

टिकट बुक करवाते वक्त सही काेटा चुनें

टिकट बुक करवाते वक्त अगर आपको लोअर बर्थ वाली सीट मिली है, तो वह सिर्फ 45 साल के ऊपर की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के साथ ही साथ विकलांग यात्रियों के लिए होगी. अगर आपने टिकट बुक करवाते वक्त ‘Senior Citizen/Lower Berth’ का सही कोटा चुना है और सिस्टम में सीट खाली थी, तो आपको लोअर बर्थ अपने आप ही मिल जाएगी. ऐसे में सफर के दौरान आपको परेशान होने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. अगर चार्ट बनने के बाद भी आपकी कन्फर्म लोअर बर्थ पर कोई दूसरा पैसेंजर आकर बैठ जाता है या सीट पर बैठने के बाद उठने से मना कर रहा है, तो आप तुरंत ऑन-ड्यूटी TTE से इसकी शिकायत करा सकते हैं. 

टिकट करवाने के पूरी विधि 

1. ट्रेन में टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना है, फिर जाकर वहां लॉगिन करें. 
2. बाद में आपको ‘From’ और ‘To’ वाले ऑप्शन में अपना स्टेशन चुनें.
3. फिर अपनी ट्रेन और क्लास चुनें. 
4. ये सब कुछ करने के बाद ‘Book Now’ पर क्लिक करें और यात्री की जानकारी भरें.
5. लोअर बर्थ के लिए अपना प्रिफरेंस सिलेक्ट करें.
6. टिकट कन्फर्म होने के बाद आपको SMS और ईमेल की जानकारी मिल जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

Indian Railways: एक ही ट्रेन एक साथ तीन जगहों पर कैसे दिखती है? जानिए अवध असम एक्सप्रेस का राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *