Headlines

IPL इतिहास में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-3 हैरान कर देगा


आईपीएल में भाग लेने वाली 10 टीमों में से केवल चार ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं. करीब 2 महीने तक कठिन चुनौतियों को पार करने के बाद किसी टीम को प्लेऑफ का टिकट मिलता है. पिछले 19 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. मगर इस दौरान सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच किस टीम ने खेले हैं. यहां देख लीजिए उन टीमों को टॉप-5 लिस्ट, जिन्होंने प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार कदम रखा है.

चेन्नई सुपर किंग्स – 26 प्लेऑफ मैच

इस फेहरिस्त में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले स्थान पर है, जिसने अब तक 26 प्लेऑफ मैच खेले हैं. इन 26 प्लेऑफ मुकाबलों में 10 फाइनल भी शामिल हैं. अब तक 2020, 2022, 2024, 2025 और 2026 ऐसे सीजन हैं, जब CSK टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई.

मुंबई इंडियंस – 22 प्लेऑफ मैच

मुंबई इंडियंस ने भी CSK के समान पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. मगर सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने के मामले में वह चेन्नई से पीछे है. MI ने 22 प्लेऑफ मैच खेले हैं और उसने अब तक 6 बार आईपीएल का फाइनल खेला है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – 17 प्लेऑफ मैच

आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अब तक 17 प्लेऑफ मैच खेले हैं. 2025 सीजन तक RCB की टीम ने 4 फाइनल खेले हैं और आखिरकार 2025 में उसने अपना पहला खिताब जीता था. बेंगलुरू 2021 से लेकर अब तक 6 आईपीएल सीजन में पांच बार प्लेऑफ में पहुंची है.

कोलकाता नाइट राइडर्स – 15 प्लेऑफ मैच

सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच खेलने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर है. KKR ने अब तक 15 प्लेऑफ मैच खेले हैं और वह तीन बार की चैंपियन रह चुकी है. कोलकाता ने आखिरी बार 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती थी.

यह भी पढ़ें: इन 5 कारणों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी प्लेऑफ में प्रवेश, इंजरी ने बिगाड़ा पूरा खेल

सनराइजर्स हैदराबाद – 14 प्लेऑफ मैच

2016 सीजन की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक आईपीएल में 14 प्लेऑफ मैच खेले हैं. SRH की टीम ने तीन बार आईपीएल का फाइनल खेला है. उसने 2024 सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था.

यह भी पढ़ें:

15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *