Headlines

मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल’


अगर मध्यावधि चुनावों तक डेमोक्रेट्स कांग्रेस पर कंट्रोल कर लेते हैं, तो वे उनकी तरफ से लाए बिल को रोकने के लिए वीटो पावर का इस्तेमाल करेंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात ऐसे वक्त कही है, जब अमेरिका में मंगलवार को मिडटर्म इलेक्शन होना है.

उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस के किसी एक या दोनों सदनों में रिपब्लिकन्स अपना बहुमत खो देते हैं, तो वे मिस्टर वीटो बन सकते हैं. ट्रंप ने द न्यूयॉर्क पॉस्ट के एक पॉडकास्ट में यह बात कही है. 

ट्रंप से पूछा गया कि अगर कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कंट्रोल हो जाता है, तो वे कैसे निपटेंगे, इस पर ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं मिस्टर वीटो बन जाऊंगा. मैं उन्हें सबकुछ बर्बाद नहीं करने दूंगा. वह डेमोक्रेट्स की तरफ से भेजे बिल को खारिज कर देंगे. उन्हें बातचीत के लिए मेज तक लाने के लिए वीटो पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ट्रंप ने कहा किसी न किसी मोड़ पर शायद समझौते कर लेंगे. ऐसा पहले भी हो चुका है. यानी यह कोई पहली बार नहीं होगा. ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पर रिपबल्किन्स का कंट्रोल बना रहेगा. फिर उन्हें इस तरीके का इस्तेमाल न करना पड़े

ट्रंप बोले- हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अगर हम नहीं जीतते हैं, तो मैं हर चीज पर वीटो लगा दूंगा. मैं बस वीटो ही लगाता रहूंगा. ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में सिर्फ दो बार ही वीटो का इस्तेमाल किया है. इससे पहले उन्होंने पहले कार्यकाल के दौरान 10 बिलों पर वीटो लगाया था. 

तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर क्या बोले?

राष्ट्रपति के पास मौजूद वीटो की शक्ति उन्हें कांग्रेस की तरफ से पारित किसी भी बिल को खारिज करने का अधिकार देती है. हालांकि, कांग्रेस के दोनों सदनों यानी हाउस और सीनेट में दो तिहाई सदस्य उस कानून के पक्ष में वोट दें, तो राष्ट्रपति का वीटो खारिज हो सकता है. ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर कहा है कि अगर मुझे मौका मिले तो मैं जरूर दोबारा चुनाव लड़ूंगा, लेकिन इसके नियम बेहद ही सख्त हैं. ट्रंप ने इस दौरान संविधान के 22वें संशोधन की तरफ इशारा किया है, जो किसी भी व्यक्ति को दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति चुने जाने से रोकता है. अमेरिका में मिडिटर्म इलेक्शन 3 नवंबर को होंगे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *