Headlines

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन


Budhaditya Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी युति का सीधा असर मानव जीवन और करियर पर देखा जाता है. जब मान-सम्मान, नेतृत्व व आत्मा के कारण ‘सूर्य’ और बुद्धि, तर्क व संवाद के स्वामी ‘बुध’ एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तब बहुत शुभ माने जाने वाले बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है.

यह योग व्यक्ति के जीवन में बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और पेशेवर सफलता को नई दिशा देने के लिए जाना जाता है.

खगोलीय स्थिति के अनुसार, बुध ग्रह सूर्य के बेहद करीब रहता है और अधिकतम 28 डिग्री के दायरे में ही भ्रमण करता है. इस वजह से यह राजयोग वर्ष में कई बार अलग-अलग राशियों में आकार लेता है. साल 2026 के अंतिम महीनों में होने वाले दो बड़े गोचर इस राजयोग को बेहद खास बना रहे हैं.

कब और किन राशियों में बन रहा है यह योग?

साल 2026 के अंत में सूर्य और बुध का यह मिलन दो प्रमुख पड़ावों पर सक्रिय रहेगा:

वृश्चिक राशि में गोचर (नवंबर 2026): 16-17 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति के दौरान सूर्य देव मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से या साथ में बुध की उपस्थिति से बुधादित्य योग बनेगा, जो दिसंबर के मध्य तक प्रभावी रहेगा.

धनु राशि में गोचर (दिसंबर 2026): इसके बाद 15-16 दिसंबर को धनु संक्रांति पर यह युति देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में होगी. यह समय उच्च शिक्षा, अनुसंधान, विदेश यात्रा और नीतिगत फैसलों के लिए अनुकूल माना जाता है.

किन राशि वालों के करियर को मिल सकती है नई रफ्तार?

वृश्चिक राशि में बनने वाला यह बुधादित्य योग विशेष रूप से चार राशियों के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय अवसर लेकर आ सकता है:

सिंह राशि: सूर्य स्वयं इस राशि के अधिपति हैं. केंद्र भावों पर इस युति का प्रभाव होने से अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां, मनचाहा ट्रांसफर और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलने के मजबूत संकेत हैं.

वृश्चिक राशि: यह युति आपकी ही राशि में बन रही है. इसके प्रभाव से आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में साफ निखार दिखेगा. अगर कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अटका हुआ था, तो वह तेजी से पूरा होगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी.

कर्क राशि: त्रिकोण भाव में बनने के कारण यह समय बौद्धिक और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों (मीडिया, लेखन, आईटी, बैंकिंग) के लिए वरदान साबित हो सकता है. नए जॉब ऑफर या सैलरी हाइक की मजबूत संभावनाएं बन रही हैं.

मकर राशि: लाभ भाव यानी एकादश भाव पर इसका प्रभाव रहने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. सीनियर्स के साथ तालमेल बेहतर होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी और इन्क्रीमेंट की राह आसान होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *