Headlines

2 साल 10 माह की उम्र में अजमेर के प्रांश का कमाल, 3 किलो वजन के साथ स्कैट्स से बनाया रिकॉर्ड


कहते हैं प्रतिभा और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती. अजमेर के प्रांश दगदी ने इस बात को साबित कर दिखाया है. महज 2 साल 10 माह और 7 दिन की उम्र में प्रांश ने स्केटिंग के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उनकी इस खास उपलब्धि के लिए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है.

प्रमाण पत्र के मुताबिक, प्रांश ने 3 किलो वजन के साथ 60 मीटर की दूरी 1 मिनट 12 सेकंड में स्केटिंग करते हुए पूरी की. उनके इस प्रदर्शन को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेरिफिकेशन कमेटी ने जांच के बाद रिकॉर्ड के रूप में मंजूरी दी. प्रमाण पत्र पर रिकॉर्ड की तारीख 14 अक्टूबर 2026 और रिकॉर्ड संख्या BWR/IND/2026/001604 दर्ज है.

10 माह से कर रहे प्रैक्टिस

नन्हे प्रांश दगदी अजमेर के ही रहने वाले सूरज दगदी और निर्मला बागड़ी के पुत्र हैं. वे एक निजी प्ले स्कूल में पढ़ते हैं. प्रांश ने महज 2 साल 2 माह की उम्र में स्केटिंग सीखना शुरू कर दिया था. पिछले 10 महीनों से वे लगातार स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं. उनकी दिनचर्या भी किसी बड़े खिलाड़ी से कम नहीं है. प्रांश रोज सुबह 4 से 6 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक कुल चार घंटे स्केटिंग की प्रैक्टिस करते हैं. यह उपलब्धि हासिल होने के बाद स्कूल में भी प्रांश का सम्मान किया गया.

परिवार ने किया प्रेरित

नन्हे प्रांश की प्रतिभा को देखते हुए परिवार ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया. इसके लिए एक महीने तक खास तैयारी और अभ्यास कराया गया. आखिरकार प्रांश ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.

इतनी छोटी उम्र में प्रांश की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि सही मार्गदर्शन, लगातार अभ्यास और हौसले से छोटी उम्र में भी बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: जयपुर: बॉयफ्रेंड को किया ये आखिरी मैसेज, MBA छात्रा के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *