दिल्ली में पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पुलिसकर्मियों की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने निशाना साधा है. कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन को लेकर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर सवाल उठाया है.
पोस्ट में CJP ने पूछा, ‘दिल्ली पुलिस, पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन क्यों कर रही है और निर्धारित प्रोटेस्ट साइट पर क्यों नहीं गई? संगठन ने आगे सवाल किया, ‘क्या इससे जनता और व्यापार को परेशानी नहीं हो रही है?’
CJP ने दिल्ली पुलिस अधिकारी का वीडियो किया शेयर
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने X पोस्ट में दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ और दिल्ली पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय के बाहर जमे रहे.
Why is @DelhiPolice protesting outside police headquarters and not at one of the designated protest sites? Isn’t this causing inconvenience to the public and businesses?
— Cockroach Janta Party – CJP (@Cockroachisback) November 2, 2026
ACP मनस्वी वशिष्ठ ने IANS से बातचीत में कहा, ‘हमने अपनी मांगे पुलिस कमिश्नर सर के सामने रख दी हैं. हम उनसे जो संपर्क सभा की मांग की थी, वो उन्होंने हमें उपलब्ध कराई. जिस तरह से हमने सोचा था, उस तरह से ज्यादातर लोगों को खुलकर बोलने का मौका नहीं मिला, लेकिन फिर भी हमने अपनी मांगें उनके सामने रख दी हैं.’
हम प्रदर्शन करने नहीं, संपर्क सभा करने आए हैं- ACP वशिष्ठ
उन्होंने कहा, ‘हमारी मांगों अभी वे चर्चा कर रहे हैं. उनमें से कुछ चीजें ऐसी हैं जो आज ही होनी है. अगर वो पूरी नहीं होती हैं, तो अभी हम यहीं पर मौजूद हैं, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. इसके अलावा, कुछ चीजें ऐसी हैं, जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा.’
इस दौरान जब ACP मनस्वी वशिष्ठ से पूछा गया कि क्या वे फिर से प्रदर्शन करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ‘अभी तो हम यहीं हैं. हम तो कहीं जा ही नहीं रहे. हम यहां प्रदर्शन करने नहीं, बल्कि संपर्क सभा करने आए थे. सभा हो गई है, जिसमें हमने अपनी मांगें रखीं हैं.’
पुलिसकर्मियों ने कितनी मांगें रखीं, कब तक होगीं पूरी?
वहीं, जब उनसे मांगों की पूर्ति में लगने वाले समय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘अभी वरिष्ठ अधिकारी हमारी मांगों पर चर्चा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें सोचना पड़ेगा, तो वो कुछ वक्त लेंगे और उसके बाद ही कुछ बताएंगे.
ACP मनस्वी वशिष्ठ ने कहा, ‘हमारी कुल मिलाकर पांच मांगें हैं, जिनके बारे में हम नहीं सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं करेंगे, क्योंकि अभी उन्हें (सीनियर अधिकारियों को) तय करना है. उसमें से कुछ मांगें आज ही पूरी होनी है और कुछ में थोड़ा वक्त लगेगा.’
यह भी पढ़ेंः दिल्ली पुलिस के जवानों के प्रदर्शन पर सौरव दास का तंज, ‘पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर के लिए…’
