Headlines

कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दागे आंसू गैस के गोले, 3 जख्मी


पंजाब में कपूरथला सेंट्रल जेल के ब्लॉक नंबर 4 में शनिवार (23 मई) देर रात कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. पुलिस और जेल अधिकारियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन स्थिति को नियंत्रण में करने में कामयाब नहीं हुए. बाद में कैदियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया. हालांकि कैदी किस मुद्दे को लेकर आपस में लड़ रहे थे ये अभी जेल विभाग ने नहीं बताया है.

कई कैदी बैरेक की छत पर चढ़ गए थे. घटना में तीन कैदी घायल हुए हैं. कुछ कैदियों ने जेल की छत पर कुछ कपड़ों में भी आग लगा दी. जेल विभाग के मुताबिक देर रात सभी कैदियों को बैरेक के अंदर कर दिया गया था और गिनती में सभी कैदी मौजूद थे. कपूरथला एसएसपी गौरव तोरा और अन्य अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ जेल पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई से कानून व्यवस्था को नियंत्रण में लाया जा सका.

घटना से ये भी पता चला है कि इस जेल में मोबाइल फोन और इंटरनेट कितनी आसानी से उपलब्ध है. कैदी घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं और वीडियो बाहर भी भेज दिए. 

अमृतसर में सुबह ASI की गोली मारकर हत्या, स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे जोगा सिंह

कैदियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे- DIG

मौके पर पहुंचे डीआईजी सिंगला ने बताया कि अधिकारियों ने हंगामा कर रहे कैदियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें एक कैदी छर्रे लगने से जख्मी हो गया. डीआईजी ने ये भी बताया कि झड़प के दौरान लगभग 40-50 कैदी छतों पर चढ़ गए और उनमें से कुछ ने अपने कपड़ों में आग लगा दी.

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ हंगामा हिंसा में बदला

जानकारी के मुताबिक शनिवार (23 मई) को देर रात बैरक नंबर 4 में कुछ कैदियों के बीच मामूली कहासुनी से हंगामा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया. जेल के कुछ कथित वीडियो में धुआं दिखाई दे रहा है. कैदियों को यह कहते हुए सुना गया कि जेल कर्मचारियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा है.

Punjab News: पंजाब में ममता हुई शर्मसार! 21 महीने की मासूम बच्ची के रोने से परेशान मां ने चाकू से की हत्या





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *