Headlines

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद बुरे फंसे अजय राय, अब वाराणसी में भी केस दर्ज 


बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ जिसमें वह अपने काफिले से गुजरने के दौरान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए. हालांकि इस मामले पर कांग्रेस नेता अजय राय का कहना है कि यह AI जेनरेटेड वीडियो है और इसको मुद्दे से भटकाने के लिए प्रसारित किया जा रहा है, लेकिन अब इस मामले को लेकर उन पर अलगअलग जनपद में कार्रवाई होती नजर आ रही है. वाराणसी में भी उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Shamli News: प्रेम विवाह के 15 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

वाराणसी के चौक थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय पर वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. यह मुकदमा वाराणसी की बीजेपी नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है. उनका कहना है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से देश की भावनाएं आहत हुई हैं. 

BNS की धारा 352 के तहत उन पर मुकदमा दर्ज हुआ है इससे पहले महोबा में भी अजय राज समय दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है. 

AI जेनरेटेड वीडियो प्रसारित किया गया

 इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा कि – यह AI जेनरेटेड वीडियो है, वह महोबा में रेप पीड़िता से मिलने गए थे. रेप पीड़िता को न्याय देने के बजाय यह वीडियो सामने लाकर मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह यादव के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, चल-अचल संपत्ति को किया कुर्क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *