Headlines

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?


देश के 4 बड़े स्टेट उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC के चुनाव हुए. इन चुनावों में BJP ने शानदार प्रदर्शन किया. इन 28 में से 16 सीटें पर NDA को जीत मिली है. कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल हुई, जो महाराष्ट्र के नागपुर से मिली है. हालांकि, इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था और लिखा कि बैलेट पेपर पर चुनाव होने के बावजूद कांग्रेस हार गई.

पीएम मोदी के ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने बैलेट पेपर पर हुए चुनाव के संदर्भ में लिखा कि मोदी साहिब अपने ही लोकसभा क्षेत्र की एमएलसी सीट हार गए. इसके अलावा नागपुर में भी भाजपा हार गई. बूझो तो नागपुर में कौन जीता? बता दें कि नागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने जीत हासिल की है.

देश के 4 राज्यों के नतीजे

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में हुए 2026 के MLC चुनावों के नतीजे मिले-जुले रहे. BJP के नेतृत्व वाले NDA ने 28 में से 16 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 1 ही सीट पर जीत पाई है. कर्नाटक में BJP-JD(S) गठबंधन ने सभी 4 सीटें जीत लीं. उत्तर प्रदेश में BJP और SP की स्थिति मजबूत हुई और बिहार में RJD और जन सुराज पार्टी ने जीत हासिल की. ​​महाराष्ट्र में महायुति और MVA, दोनों ने दो-दो सीटें जीतीं.

MLC चुनाव विधानसभा चुनावों से अलग क्यों होते हैं?

विधान परिषदों के सदस्यों का चुनाव अलग-अलग तरीकों से होता है, जो सीट के प्रकार पर निर्भर करता है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र रजिस्टर्ड स्नातक वोट डालते हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पात्र रजिस्टर्ड शिक्षक वोट डालते हैं. विधान परिषद की अन्य सीटों को स्थानीय निकायों, चुने गए प्रतिनिधियों, नामांकन और संविधान में बताए गए अन्य तरीकों से भरा जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *