Headlines

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब


उमा काशवी विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा, जो उनका बेस प्राइस था. कर्नाटक से आने वालीं उमा ऑलराउंडर हैं, जो ऑक्शन से पहले भी अपनी उम्र को लेकर चर्चा में थीं. वह सिर्फ 15 साल की हैं, जिनका जन्म 9 अप्रैल, 2011 को हुआ था.

उमा काशवी को लेकर ऑक्शन से पहले भी चर्चा थी, जो सिर्फ 15 साल की हैं. वैभव सूर्यवंशी भी कम उम्र में लीग क्रिकेट में आए थे, जिन्होंने अपने खेल के दम पर 15 साल की उम्र में नेशनल टीम में जगह बना ली. हालांकि वैभव को जब राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था, उनकी उम्र 14 साल ही थी.

सोफी मोलिनक्स सबसे महंगी खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन बुधवार को कोच्चि में हुए, जिससे पहले सभी 5 टीमों के कुल 27 स्लॉट खाली थे. यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा का पर्स था, जिसका उन्होंने ऑक्शन में फायदा भी उठाया. उन्होंने कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा. इस ऑक्शन की सबसे महंगी बोली भी उन्होंने ही लगाईं. यूपी ने सोफी मोलिनक्स को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा. उन्होंने ग्रेस हारिस को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में ही खरीद लिया, क्योंकि किसी और टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई.

सोफी मोलिनक्स के बाद सबसे महंगी बिकने वाली प्लेयर किरण नवगिरे रहीं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा. नवगिरे को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, एमआई ने 70 लाख की बोली लगाई. दिल्ली 75 तक पहुंची तो मुंबई पीछे हट गई.

मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में सभी खिलाड़ी (6) अनकैप्ड खरीदे, जिनमें से उन्होंने सबसे महंगा पिक दिशा कसत को किया. दिशा को उन्होंने 30 लाख रुपये में खरीदा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *