दिल्ली में एक बार फिर से तेज की कीमतों का झटका लगा है. बीते दस दिनों में चौथी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आज 25 मई सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 2.61 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है वहीं डीजल में 2.71 रुपये की बढ़ोतरी हो गई हैं. जिससे आम लोगों पर महंगाई का बम फूट गया है.
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर चोट की है. आज फिर ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद देशभर में लोगों की चिंता और बढ़ गई है. दिल्ली के एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एबीपी न्यूज ने जब लोगों से बात की, तो महंगाई को लेकर उनमें साफ तौर पर नाराजगी दिखाई दी. लोग बढ़ती महंगाई से परेशान नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार को महंगाई पर ध्यान देना चाहिए.
तेल की कीमतों को लेकर लोगों में नाराजगी
एबीपी से बात करते हुए लोगों ने कहा कि हर कुछ दिनों में बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने घर का पूरा बजट बिगाड़ दिया है और अब रोजमर्रा का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है. आम जनता ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. लेकिन, उस हिसाब से तनख्वाह नहीं बढ़ रही. ऐसे में सरकार को आम लोगों की परेशानियों पर भी ध्यान देना चाहिए.
एक और शख्स ने कहा कि तेल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो गई हैं. इससे हमें बहुत परेशानी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि तेल की कीमतों कम हो. एक और शख्स ने कहा कि सरकार से अपील है कि तेल के दाम अब और न बढ़ाएं. तेल के दाम एक बार बढ़ जाती है तो फिर कम नहीं होती. इसलिए अब और न बढ़ाए तो ठीक रहेगा.
NEET विवाद के बीच छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार को राहत, NSUI देगी 11 लाख की मदद
दिल्ली में कितना महंगा हुआ पेट्रोल डीजल
बता दें कि देशभर में आज फिर से पेट्रोल-डीजल दाम फिर बढ़ गए हैं. दिल्ली में जो डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर था उसमें 2.71 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब डीज़ल की कीमतें 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर थी जो आज से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
सिर्फ सामान्य पेट्रोल-डीजल ही नहीं प्रीमियम ईंधनों के दाम भी उसी रफ्तार से बढ़े. XP95 जो 106.63 रुपये प्रति लीटर था वह 25 मई को 109.24 रुपये हो गया. इसी तरह XG की कीमत 97.81 रुपये से बढ़कर 100.52 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.
दिल्ली में कहर बरपा रही गर्मी! पारा 44 डिग्री के पार, 27 मई तक जारी हुआ ये अलर्ट
