Headlines

Jaipur News: अनु मीणा सुसाइड केस में पुलिस खाली हाथ, परिवार की मांग- हो CBI जांच


जयपुर के चर्चित अनु मीणा खुदकुशी मामले में अब पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. एफआईआर दर्ज होने के 13 दिन बाद भी आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति गौतम मीणा समेत किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इस बीच अनु मीणा के परिवार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई है. परिवार का कहना है कि उन्हें अब जयपुर पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रह गया है और सीबीआई जांच से ही इंसाफ मिलने की उम्मीद है.

अनु मीणा की मौत के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. परिवार का आरोप है कि अनु लंबे समय से पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान थी. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप चैट्स में भी अनु की मानसिक परेशानी सामने आने के दावे किए जा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई की होती तो अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी होती.

‘मैंने बहुत कोशिश की लेकिन…’, अनु मीणा और फरार पति गौतम की व्हाट्सएप चैट से बड़ा खुलासा

गौतम मीणा का वीडियो संदेशआया सामने

इधर, पूरे मामले में पहली बार आरोपी पति गौतम मीणा का वीडियो संदेश भी सामने आया है. करीब कुछ मिनट के इस वीडियो में गौतम मीणा ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि घटना वाले दिन वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद चोमू स्थित मकान के काम से जा रहे थे. उनके मुताबिक उसी दौरान अनु से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी और उन्होंने अनु को समझाने की कोशिश भी की थी.

साजिश करने का लगाया आरोप

गौतम मीणा ने दावा किया कि उन्होंने पड़ोसी को सूचना दी थी, लेकिन घर का गेट बंद होने के कारण अंदर पहुंचने में देरी हुई. वीडियो में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कुछ लोगों द्वारा साजिश की जा रही है और घर से कुछ सामान और सबूत हटाए गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी कई संपत्तियां अनु मीणा के नाम पर हैं और वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

हालांकि गौतम मीणा के वीडियो के बाद भी कई सवाल बने हुए हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर वह खुद को निर्दोष मान रहे हैं तो अब तक पुलिस के सामने पेश क्यों नहीं हुए? आखिर वह जांच में सीधे शामिल होने से बच क्यों रहे हैं?

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही काम

वहीं जयपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी पति गौतम मीणा और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें काम कर रही हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. लेकिन 13 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने से अब इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और तेज हो गए हैं.

Kota News: कोटा में 10 साल के बच्चे की हत्या से सनसनी, दोस्त पर कत्ल का आरोप, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *