Headlines

UP चुनाव से पहले पूर्व IAS दिव्या मित्तल का बड़ा ऐलान, 403 सीटों पर लड़ेगी पार्टी


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने बड़ा एलान किया. दिव्या मित्तल की जननीति भारत पार्टी विधानसभा चुनाव में सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. प्रदेश की सभी 403 सीटों पर दिव्या मित्तल प्रत्याशी उतारेंगी.

इस ऐलान के दौरान पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने कहा, “सब कुछ छोड़कर जनता के लिए जनता के बीच आई हूं इसलिए राजनीति नहीं जननीति लानी होगी जनता का राज बनाना होगा.” बता दें कि प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या ने राजनीति में आने का ऐलान किया.

15 अक्टूबर को बनाई थी जननीति भारत पार्टी

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए ‘जननीति भारत’ नाम से 15 अक्टूबर को नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी. अब यह पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश के जरिए कहा बताया था कि देश में समस्या राजनीति की कमी नहीं, बल्कि आम लोगों की बात नहीं सुने जाने की है.

उन्होंने जनता की भागीदारी, जरूरत के आधार पर नीतियों के निर्माण और जवाबदेही को अपनी राजनीतिक सोच का आधार बताया था. जनता की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह सूरज के सामने दीया लेकर खड़ी हों, जबकि उन्हें केवल खिड़की खोलने की जरूरत थी. उनके इस उदाहरण ने जनता की भागीदारी और लोगों के समर्थन के प्रति उनके अनुभव को सामने रखा.

पार्टी के तीन प्रमुख वचन

दिव्या मित्तल ने पार्टी के तीन प्रमुख वचनों का उल्लेख किया. पहला, देश की नीतियों के केंद्र में जनता होगी और उन्हें तय करने में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. दूसरा, फैसले किसी व्यक्ति की पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी जरूरत के अनुसार लिए जाएंगे. तीसरा, हर काम के लिए जनता के प्रति जवाबदेही तय होगी और परिणामों के आधार पर सुधार किया जाएगा.

बस्ती: प्रणाम का जवाब नहीं दिया तो नाराज हो गए नेताजी! BJP जिलाध्यक्ष संग बढ़ा विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *