Headlines

बकरीद पर AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, ‘BMC और सरकार के दिशा निर्देश…’


ईद अल अजहा के पर्व पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM नेता वारिस पठान ने सभी को बधाई दी है. बकरीद के अवसर पर YMCA मैदान में नमाज अदा करने के बाद वारिस पठान ने कहा, “मैं भारत के सभी लोगों, दुनिया भर के लोगों और पूरे मुस्लिम समुदाय को ईद-उल-अज़हा की हार्दिक बधाई देता हूं. आज ईद है, एक पवित्र और मुबारक दिन. यह त्याग का त्योहार है, प्रेम और सद्भाव फैलाने का दिन है.”

वारिस पठान ने आगे कहा, “आदरणीय उलेमाओं, मौलानाओं, विद्वानों के मार्गदर्शन में और बीएमसी और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, हम ईद को हर्षोल्लास से मनाएंगे. हम पूरे देश में भाईचारे का संदेश फैलाएंगे. हर जगह दुआएं अदा की गई हैं और मैंने भी दुआ की है कि शांति, सद्भाव और भाईचारा पूरी दुनिया में कायम रहे. लोग एकता और आपसी सम्मान के साथ अपने त्योहार मनाते रहें. देश और दुनिया भर में शांति और सद्भाव कायम रहे.”

यह भी पढ़ें: CM फडणवीस के पास मातोश्री से गया फोन और तुरंत मांगें पूरी! BJP-ठाकरे गुट की नजदीकियों की फिर चर्चा

‘अपनी दुआओं में मुझे भी याद रखना’- वारिस पठान

AIMIM नेता ने आगे कहा कि सभी लोग अपनी अपनी जगहों पर जाकर कुर्बानी करेंगे और फिर मटन, पाया, कीमा-गुर्दा, कलेजी खाएंगे और अपनों से मिलेंगे. एक ही दुआ है कि अल्लाह हमारी कुर्बानियों को कबूल फर्माए और देश में अमन शांति और बहार रहे. ईद मुबारक. अपनी दुआओं में मुझे भी याद रखें.

यह भी पढ़ें: Explained: बकरीद से पहले तनाव क्यों? मुंबई में चाकूबाजी, जयपुर में जुबान काटने की धमकी और UP में सख्त पाबंदियों समेत कहां क्या बवाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *