Headlines

सुनील गावस्कर ने सेलेक्टर्स से की बड़ी मांग- वैभव सूर्यवंशी को किस टीम शामिल करने को कहा जानिए


29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है. अब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी उनकी जमकर तारीफ की है. ‘स्पोर्ट्स तक’ पर हुई बातचीत के दौरान गावस्कर ने वैभव को ‘भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा’ बताया और आगामी इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में उन्हें शामिल करने की पैरवी भी की है.

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को भी बाहर बैठाया जा सकता है, लेकिन वैभव को मौका मिलना चाहिए. गावस्कर ने भावुक अंदाज में कहा, ‘ मैं चाहता हूं कि इस लड़के के अंदर का बचपन कभी खत्म न हो’.

गावस्कर ने आईपीएल एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रन की शानदार पारी देखी थी और वह इस युवा खिलाड़ी के बैखौफ खेल से बहुत प्रभावित हैं, खासकर जिस तरह उसने पैट कमिंस की गेंद पर सीधा छक्का मारा. यूट्यूब पर आने वाले शो ‘स्पोर्ट्स तक’ पर उन्होंने कहा कि, 2026 को वैभव सूर्यवंशी के साल के तौर पर याद किया जाएगा. वह टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड के दौर पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए उसे चुना जाएगा. मेरा मतलब है कि इस शानदार प्रदर्शन के बाद वह टीम में चुने जाने का हकदार है. अगर आप अब भी उसे मौका नहीं देते, तो फिर कब देंगे ?’

भारत के पूर्व कप्तान का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उम्र कोई मायने नहीं रखती है क्योंकि वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में ही हर तरह के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. खबर के अनुसार, गावस्कर ने कहा कि ‘उसकी उम्र मत देखिए. वह उन गेंदबाजों को मार रहा है जो उससे बड़े हैं. बल्कि 15 साल की उम्र में वह ऐसे गेंदबाजों को मार रहा है जिनके पास 15 साल का इंटरनेशनल अनुभव है. उसका बेखौफ अंदाज देखिए.’

हालांकि गावस्कर ने कहा कि ‘ हां, यह एक मुश्किल फैसला होगा कि किसे बाहर किया जाए. लेकिन यह एक अच्छी मुश्किल है. जब आपके पास यह विकल्प हो कि किसे बाहर करें, तो यह आपके देश में टैलेंट की गहराई दिखाता है. मुझे लगता है कि उसे 15 या 16 खिलाड़ियों की टीम में रखा जाएगा, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में होगा या नहीं, इसका फैसला बाद में किया जा सकता है. लेकिन उस ड्रेसिंग रूम में रहकर जो अनुभव मिलेगा, वह अनमोल होगा.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *