Headlines

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी, AAP-BJP और कांग्रेस में कौन मार रहा बाजी


पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार (29 मई) सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है. राज्यभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है. अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं.

अब तक सामने आए नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे चल रही है. घोषित परिणामों के अनुसार पार्टी 158 वार्डों में जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं कांग्रेस 48 वार्डों, शिरोमणि अकाली दल 44 वार्डों और भारतीय जनता पार्टी 5 वार्डों में जीत हासिल कर चुकी है.

मोगा में स्विमिंग पूल बना मौत का कारण, 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, CCTV में कैद हुई घटना

इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 54 वार्डों में जीत दर्ज की है. अब तक कुल 309 वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं, जबकि पूरे राज्य में 1,977 वार्डों के नतीजे आने बाकी हैं.

26 मई को हुआ था मतदान

पंजाब में 26 मई को 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया गया था. जिन नगर निगमों में चुनाव हुए उनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं. चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराया गया था और राज्य में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

इस बार निकाय चुनावों में कुल 7,554 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल समेत सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी. कई जगहों पर मुकाबला काफी दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा था.

आनंदपुर साहिब में AAP का शानदार प्रदर्शन

आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. यहां पार्टी ने 13 में से 11 वार्डों में जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया है. इसे पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है और इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

राजनीतिक जानकार इन निकाय चुनावों को 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल मान रहे हैं. यही वजह है कि सभी प्रमुख दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई थी. शुरुआती नतीजों में आम आदमी पार्टी की बढ़त को आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अमृतसर में AAP नेता जयपाल सिंह को बदमाशों ने मारी गोली, पार्किंग विवाद के बीच कर दी फायरिंग

विपक्ष ने लगाए थे आरोप

मतदान से पहले और चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे. हालांकि राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया था. अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *