Headlines

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, दिखाई जुड़वां बच्चों की पहली झलक, सासू मां ने उतारी नजर


टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया और इस दौरान उनकी और विवेद दहिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दिव्यांका और पति विवेद दहिया ने एक ज्वॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को गुड न्यूज साझा की थी. ऐसे में अब अभिनेत्री को हॉस्पिटल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है. ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने बच्चों के साथ घर पहुंच गई हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद उन्होंने बच्चों की पहली झलक भी दिखाई है.

दरअसल, दिव्याका त्रिपाठी के सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें विवेक और दिव्यांका के चेहरे पर पैरेंट्स बनने का ग्लो साफतौर से देखने के लिए मिला. इस दौरान कपल की खुशी देखते ही बन रही थी. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विवेक को बच्चों को गोद में लिए हुए देखा गया. वो पैप्स से मजाक मस्ती भी करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

एक पर एक फ्री का ऑफर था- विवेद दहिया

इतना ही नहीं, जुड़वां बच्चों को गोद में लिए विवेद दहिया पैप्स से मजाक मस्ती भी करते दिखे. वो पैप्स से मजाक में कहते हैं,’वो हॉस्पिटल में ऑफर चल रहा था एक पर एक फ्री का तो हम ले आए.’ विवेक और दिव्यांका ने इस दौरान बच्चों के साथ पोज दिया लेकिन फेस रिवील नहीं किया. लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर साफतौर से खुशी देखने के लिए मिली.

सासू मां ने उतारी नजर

इसके साथ ही वायरल वीडियोज में ये भी देखने के लिए मिला है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक की बच्चों के साथ सासू मां ने नजर भी उतारी. वो घर के बाहर ही जुड़वां पोतों के साथ रही कपल की नजर उतारती नजर आईं. इसके बाद उन्होंने कपल की बच्चों के साथ ही आरती भी उतारी. फिर मुंह भी मीठा कराया. यही नहीं, पैप्स के लिए मिठाइयां मंगवाई गई. ये बात खुद दिव्यांका वीडियो में बोलती नजर आईं. इस दौरान सारा नजरा देखते ही बन रहा था.

10 साल बाद दिव्यांका बनीं मां

गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के करीब 10 साल बाद पैरेंट्स बने हैं. दिव्यांका 41 साल की हैं, जब वो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं. विवेक ने पापा बनने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी और लिखा था, ‘हमने भगवान से खुशियां मांगी और उन्होंने कहा डबल लो. हमें जुड़वां बेटे हुए हैं.’ इतना ही नहीं, कपल ने फोटो के कैप्शन में अंत में लिखा था, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. द बॉयज आए हैं.’ 

यह भी पढ़ें: जून में नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 14 दिनों में रिलीज होंगी 10 फिल्में और सीरीज, के-ड्रामा की होगी भरमार

बहरहाल, अगर दिव्यांका और विवेद की शादी के बारे में बात की जाए तो कपल ने 8 जुलाई, 2016 को फेरे लिए थे. शादी के बाद विवेक ने अपने होमटाउन चंडीगढ़ में एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया था. ऐसे में शादी के बाद कपल पहली बार पैरेंट्स बन गया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *