Headlines

RR के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथ किया धोखा? कोच संगाकारा ने लगाए गंभीर आरोप, मचा बवाल


IPL 2026 अपने समापन की ओर है. 10 टीमों के साथ शुरू हुए सीजन में 8 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूट गया, अब गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में कोई एक ट्रॉफी जीतेगा. शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स बाहर होने वाली 8वीं टीम बनी, रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम को दूसरे क्वालीफायर में GT ने 7 विकेट से हराया. मैच के बाद कुमार संगाकारा ने सीधे सैम करन पर निशाना साधा, जो ट्रेड के जरिए CSK से RR में शामिल हुए थे लेकिन चोट के कारण नहीं खेले.

राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड डील के जरिए संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को दिया, इसके बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के बाद ग्रोइन इंजरी के कारण उन्होंने अपना नाम IPL से वापस ले लिया. राजस्थान ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को शामिल किया था.

गुजरात टाइटंस के हाथों क्वालीफायर-2 हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा ने नाराजगी जताई कि IPL 2026 चल रहा था और सैम करन ‘सरे’ (Surrey Team) के लिए खेल रहे थे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें बताया गया था कि सैम करन की इंजरी गंभीर है, वह IPL 2026 खत्म होने तक ठीक नहीं हो पाएंगे. मैंने उन्हें ‘सरे’ के लिए 2-3 मैच खेलते हुए देखा, जो निराशानजक था. हम उन्हें अपनी टीम में खेलते हुए देखना चाहते थे.” हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अच्छा है कि हमें पहले बता दिया गया जिससे हम उनके रिप्लेसमेंट को चुन पाए.

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स की हार से टूटे वैभव सूर्यवंशी, नहीं रुक रहे थे आंसू; वायरल हुआ वीडियो

सैम करन ने अभी तक खेले तीनों मैचों में सरे टीम की कप्तानी की और टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले अपनी चोट को लेकर कहा था कि ये नहीं कहा जा सकता कि मैं पूरी तरह कब ठीक हो पाऊंगा. उन्होंने कहा था कि स्कैन में चोट गंभीर नजर आई है, इसलिए मुझे IPL 2026 से हटने का फैसला लेना पड़ा.

यह भी पढ़ें- ‘215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन…’, रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात

राजस्थान रॉयल्स में शामिल वैभव सूर्यवंशी के लिए ये सीजन शानदार रहा, उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए. फाइनल से पहले तक वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं, दूसरे और तीसरे नंबर पर शुभमन गिल (722) और साईं सुदर्शन (710) हैं. ऑरेंज कैप के लिए गिल और सुदर्शन के बीच भी टक्कर है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *