Headlines

गाजियाबाद: पैरा एथलीट चिराग त्यागी की रहस्यमयी मौत, हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुटी पुलिस


गाजियाबाद में उभरते हुए पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव मिलने से खेल जगत और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. चिराग का शव शहर के साई उपवन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि उनके शरीर पर दो ऐसे गंभीर घाव मिले हैं जो गोली लगने या किसी नुकीले हथियार से किए गए हमले के हो सकते हैं. घाव कमर और बगल के हिस्से में पाए गए हैं. इन चोटों की वास्तविक प्रकृति का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

चिराग ने हाल ही में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक किया था नाम

चिराग त्यागी गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर सेन्थली गांव के निवासी थे. वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और पैरा एथलेटिक्स में तेजी से उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में पहचान बना रहे थे. चिराग दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रहते थे, जहां उन्हें प्रशिक्षण और आवास की सुविधा मिली हुई थी. उन्होंने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था. इतना ही नहीं, उन्होंने अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया था.

‘बीजेपी सरकार ने साबित कर दिया…’, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर बोले अखिलेश यादव

परिजनों का कहना, चिराग की किसी से दुश्मनी नहीं

चिराग के पिता मनोज त्यागी ने बेटे को सफल एथलीट बनाने के लिए अपनी जमा पूंजी खर्च कर दी थी और यहां तक कि जमीन भी बेच दी थी. परिजनों का कहना है कि चिराग या परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसलिए इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है.

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले में हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं.

Uttarakhand Weather: देहरादून में बरसे बादल तो हरिद्वार में चली धूल भरी आंधी, कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *