राजस्थान के भरतपुर जिले में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. नौतपा के बीच आंधी और बरसात से भीषण गर्मी से राहत तो मिल गई, लेकिन शहर की कॉलोनी में जलभराव से बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए. शहर की आदर्श नगर कॉलोनी में जलभराव से घरों के अंदर पानी भर गया, जिस वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने घरों के अंदर घुसे पानी के बीच बेड पर बैठकर रात गुजारी. इसी बीच घरों में सर्प सहित जहरीले कीड़ों का भी खतरा हो गया, जिससे लोग भयभीत हो रहे है.
CFCD ड्रेन के निर्माण कार्य के चलते नाले को किया गया ब्लॉक
जानकारी के अनुसार बताया गया है की आदर्श कॉलोनी में सिटी फ्लड कंट्रोल ( CFCD ) ड्रेन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण नाले के पानी का निकास बंद कर दिया गया है. CFCD के निर्माण के कारण नाला बंद किया हुआ है. अगर नाले को खोल दें तो, सारा पानी निकल सकता है. इससे पहले भी CFCD के निर्माण के चलते नाले को ब्लॉक किया जा चुका है. CFCD का काम पूरा नहीं होता, इसलिए वह नाले को बार-बार ब्लॉक कर देते हैं. नाले को ब्लॉक करने के बाद पानी निकासी के लिए वह कोई पंप भी नहीं लगाते.
राजस्थान में करोड़ों रुपये का अवैध सोना जब्त, शातिरों की तस्करी का कारनामा देख पुलिस भी हैरान
पानी निकासी के लिए प्रशासन पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
कॉलोनी के हालात यह हैं कि कई मकानों में दरारें आ गई हैं. एक मकान में तो, अंदर तक पानी घुस गया है. जिसके कारण बच्चे रात से बेड पर बैठे हैं. खाना नहीं बन पाया है. अगर CFCD का काम चल रहा है तो, प्रशासन पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकता है, लेकिन कॉलोनी के लोगों की समस्या को लेकर अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती.
राजस्थान: कोटा की बिजली व्यवस्था पर फूटा ऊर्जा मंत्री का गुस्सा, KEDL अधिकारियों को लगाई फटकार
