Headlines

बिहार में DRI के ऑपरेशन चक्रव्यूह से हड़कंप, 105 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


देश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) का एक्शन लगातार जारी है. डीआरआई ने बिहार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 104.9 किलो गांजा जब्त किया है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, केरल में भी ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत डीआरआई ने ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं.

एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार में शनिवार (30 मई) को डीआरआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. जांच के दौरान 104.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रतिबंधित पदार्थों के अवैध परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) में शामिल थे. दोनों के खिलाफ मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर तेजस्वी यादव बोले- ‘दुर्भाग्य है कि सत्ता में…’

एक साल में बिहार से पकड़ी गई 46.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स

डीआरआई की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई पिछले एक साल से बिहार के अवैध मादक पदार्थ बाजार पर कड़ी नजर रखे हुए है. भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ विजन को साकार करने की दिशा में इस यूनिट ने संगठित गिरोहों को भारी नुकसान पहुंचाया है. पिछले एक साल के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • कुल जब्ती: लगभग 46.5 करोड़ रुपये मूल्य की मादक और मनोरोगी दवाएं.
  • गिरफ्तारी: अलग-अलग मामलों में कुल 31 तस्कर गिरफ्तार.
  • बरामदगी का विवरण: 107.5 किलो चरस, 1,277.81 किलो गांजा, 18.92 किलो हाई क्वालिटी हाइड्रोपोनिक भांग, 6 किलो कोकीन, 112.8 ग्राम हेरोइन और अवैध रूप से बेची जा रही कोडीन आधारित कफ सिरप की 8,012 बोतलें.

केरल में चला ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’

बिहार के अलावा, डीआरआई ने दक्षिणी राज्य केरल में भी तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है. एक अलग मामले में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कोचीन इकाई ने राज्य भर में समन्वित छापेमारी की. कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में एक साथ की गई कार्रवाई में 24 किलोग्राम से अधिक मादक दवाएं और मनोरोग संबंधी पदार्थ (मेथाक्वालोन, मेथम्फेटामाइन और हशीश तेल) जब्त किए गए हैं. इस बड़े ऑपरेशन में तस्करी नेटवर्क से जुड़े प्रमुख गुर्गों सहित पांच लोगों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ उनकी यह मुहिम आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी.

बिहार में गर्मी के तेवर फिर होंगे तीखे! 2 जून से 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *