Headlines

Watch: IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2


IPL 2026 Super Sixes Challenge, Jitesh Sharma: आईपीएल 2026 के बीच ‘सुपर सिक्स चैलेंज’ हुआ. सीजन के कुछ चुनिंदा मैचों के बीच यह प्रतियोगिता होती है, जिसमें सबसे लंबा छक्का लगाने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है. इस दफा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) ने 109 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाया. 
 
आईपीएल ने सोशल मीडिया पर इस चैलेंज का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आईपीएल के चुनिंदा मैचों के बाद, खिलाड़ियों को छक्के मारने की अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला.” वीडियो में जितेश शर्मा से लेकर कई खिलाड़ी छक्का लगाने की अपनी काबिलीयत दिखाते नजर आए. 

  • सबसे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी आए, जिन्होंने 89 मीटर का छक्का लगाया. 
  • दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आकिब नबी आए, जिन्होंने 95 मीटर का छक्का लगाया. 
  • तीसरे नंबर पर डेनोवन फरेरा आए, जिन्होंने 97 मीटर का छक्का जड़ा. फरेरा सबसे लंबा छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. 
  • इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के अमन खान ने हाथ आजमाया, जिन्होंने 90 मीटर का छक्का लगाया. 
  • अंत में आए जितेश शर्मा ने 109 मीटर का सबसे लंबा छक्का लगाया. 

जितेश शर्मा के लिए खास नहीं रहा सीजन 

सुपर सिक्स चैलेंज में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले जितेश शर्मा के लिए मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा. उनके बल्ले से वैसे रन नहीं निकल सके, जैसे फैंस ने उम्मीद की थी. जितेश ने सीजन के 15 मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए 105 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से कोई अर्धशतक भी नहीं निकला. वहीं पिछले सीजन जितेश ने 37.28 की औसत और 176.35 के स्ट्राइक रेट 261 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल रहा. 

जितेश शर्मा का आईपीएल करियर 

बात करें जितेश के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 70 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 58 पारियों में बैटिंग करते हुए जितेश ने 22.83 की औसत और 153.93 के स्ट्राइक रेट से 1096 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला. जितेश 2025 में ही बेंगलुरु से जुड़े थे. इससे पहले वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. 

 

यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी के चोटिल होने पर मिली जगह

IPL 2026 Final: बेंगलुरु और गुजरात का फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, किसे करेंगे सपोर्ट गिल या कोहली?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *