Headlines

Sibling Therapy: क्या है सिबलिंग थैरेपी, जो भाई-बहनों के बीच की कड़वाहट दूर करने में कर रही मदद?


How Sibling Therapy Works For Relationships: भाई-बहनों का रिश्ता जिंदगी के सबसे लंबे और खास रिश्तों में से एक माना जाता है. बचपन में साथ खेलना, बड़े होने पर एक-दूसरे का सहारा बनना और परिवार की जिम्मेदारियां साझा करना इस रिश्ते को मजबूत बनाता है. लेकिन हर रिश्ता हमेशा आसान नहीं होता. कई बार गलतफहमियां, बचपन की नाराजगी, आपसी तुलना या परिवार से जुड़े विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि भाई-बहनों के बीच दूरियां आ जाती हैं. ऐसे मामलों में अब सिबलिंग थैरेपी को एक प्रभावी तरीका माना जा रहा है.

सिबलिंग थैरेपी क्या होती है?

thefeelingspace के अनुसार, सिबलिंग थैरेपी, फैमिली थैरेपी का ही एक हिस्सा है. इसका मकसद भाई-बहनों के बीच संवाद बेहतर करना, पुराने विवाद सुलझाना और रिश्ते में भरोसा दोबारा कायम करना होता है. इस थैरेपी में एक प्रशिक्षित थेरेपिस्ट दोनों पक्षों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका देता है और रिश्ते में तनाव की असली वजह समझने में मदद करता है. एक्सपर्ट के अनुसार यह थैरेपी उन परिवारों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हो सकती है, जहां भाई-बहनों के बीच लगातार झगड़े होते हों, बातचीत लगभग बंद हो गई हो, सौतेले परिवार की वजह से रिश्तों में तनाव हो या माता-पिता की बढ़ती उम्र और उनकी देखभाल की जिम्मेदारियों को लेकर विवाद चल रहा हो. माता-पिता के तलाक या परिवार में किसी बड़े बदलाव के बाद भी यह थैरेपी रिश्तों को संभालने में मदद कर सकती है.

क्या होता है इसका फायदा?

सिबलिंग थैरेपी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे संवाद बेहतर होता है. थैरेपी के दौरान भाई-बहन एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना, अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करना और सामने वाले के नजरिए को समझना सीखते हैं. इससे गलतफहमियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. अगर बचपन के किसी अनुभव या पुराने विवाद की वजह से रिश्ते में कड़वाहट बनी हुई है, तो थैरेपी उस पर खुलकर बात करने का सुरक्षित माहौल देती है. कई बार पक्षपात का एहसास, नाराजगी या अनकही बातें वर्षों तक रिश्ते को प्रभावित करती रहती हैं. थेरेपिस्ट की मदद से इन मुद्दों पर बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जाती है, जिससे रिश्ता आगे बढ़ सके.

इमोशनल सपोर्ट 

इस प्रक्रिया से इमोशनल जुड़ाव भी मजबूत होता है. भाई-बहन एक-दूसरे पर फिर से भरोसा करना सीखते हैं, मुश्किल समय में साथ खड़े होने की भावना विकसित होती है और एक-दूसरे की सफलता को स्वीकार करने की आदत भी बढ़ती है. इसका पॉजिटिव असर पूरे परिवार पर पड़ता है. घर का तनाव कम होता है और दूसरे सदस्यों के साथ रिश्ते भी बेहतर होने लगते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर भाई-बहनों के बीच लगातार तनाव बना रहता है, बातचीत पूरी तरह खत्म हो गई है, किसी बड़े पारिवारिक बदलाव के बाद रिश्ते बिगड़ गए हैं या परिवार से जुड़े फैसलों पर बार-बार विवाद हो रहा है, तो सिबलिंग थैरेपी पर विचार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – Why Girls Like Older Men: बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट

बातचीत, व्यवहार सुधारने से जुड़े अभ्यास

थैरेपी के दौरान आमतौर पर बातचीत, व्यवहार सुधारने से जुड़े अभ्यास और घर पर किए जाने वाले छोटे-छोटे अभ्यास दिए जाते हैं, ताकि सीखी गई बातें रोजमर्रा की जिंदगी में भी अपनाई जा सकें. इसका उद्देश्य किसी एक को सही या गलत साबित करना नहीं, बल्कि रिश्ते को मजबूत बनाना होता है. एक्सपर्ट मानते हैं कि सही मार्गदर्शन और दोनों पक्षों की इच्छा हो, तो सिबलिंग थैरेपी भाई-बहनों के बीच वर्षों पुरानी दूरियों को कम कर सकती है और रिश्ते को भरोसे, सम्मान और समझ के साथ नई शुरुआत देने में मददगार साबित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें – ketan Agarwal Murder Case: आखिर क्यों कातिल बन रही हैं पत्नियां? देशभर में बढ़े मामले, एक्सपर्ट ने खोले हैरान करने वाले राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *