Headlines

PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली – ‘सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप…’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीट पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाले विधेयक को संसद में पेश किए जाने की घोषणा के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का बयान आया है. उनका कहना है कि परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ सरकार की ओर से उठाया जाने वाला ‘सबसे कड़ा कदम’ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा.

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मोदी जी, कल धर्मेंद्र प्रधान को हटा दीजिए. यह सबसे सख़्त कार्रवाई है जो आप कर सकते हैं.’ इसके अलावा कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी.

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति बिना चारदीवारी वाले परिसर का गेट बंद करता नजर आ रहा है. इसे प्रस्तावित कानून पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कहा था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा.

‘आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल’  
उन्होंने कहा था कि नीट प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आने के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें त्वरित अदालतों की व्यवस्था करना शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पीएम मोदी ने देर रात वीडियो जारी कर कहा कि शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर तैयार किए गए मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा होगी. 

विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर 
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के ऐलान के बाद भी विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है. विपक्ष की मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए और छात्रों की पीटने वालों को सजा दी जाए. इन सबके बीच भी छात्र और बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं.   

ये भी पढ़ें

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *